न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : नशे में धुत युवक ने 70 साल की वृद्धा से किया दुष्कर्म, पुलिस पकड़ने गई तब बक्से में छिपकर बैठा था आरोपी

थरियांव थाना क्षेत्र के गांव में शर्मनाक मामला सामने आया हैं जहां नशे में धुत युवक ने 70 साल की वृद्धा से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 30 Aug 2021 9:25:44

उत्तरप्रदेश : नशे में धुत युवक ने 70 साल की वृद्धा से किया दुष्कर्म, पुलिस पकड़ने गई तब बक्से में छिपकर बैठा था आरोपी

उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के गांव में शर्मनाक मामला सामने आया हैं जहां नशे में धुत युवक ने 70 साल की वृद्धा से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। युवक वृद्ध के नाक, कान के जेवर भी नोच ले गया। सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना थरियांव पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। आरोपी को पकड़ने गई पुलिस को छत का दरवाजा तोड़ना पड़ा। छत के रास्ते पुलिस आरोपी के घर में दाखिल हुई। जहां आरोपी एक बक्से के अंदर छिपा था। पुलिस ने आरोपी को बक्से से निकाला और थरियांव थाने ले गई।

वृद्धा 20 दिन पहले थरियांव के एक गांव स्थित मायके आई थी। भाइयों से अनबन के कारण वह गांव के प्राथमिक पाठशाला में रात को रुकती थी। पति की चार साल पहले मौत हो चुकी है। सोमवार रात वृद्धा स्कूल के चबूतरे पर लेटी थी। तभी 30 वर्षीय लक्ष्मी प्रसाद नशे में स्कूल परिसर में पहुंचा। वृद्धा के बगल में लेट गया। वृद्धा ने विरोध किया तो उसके नाक व कान से पहले जेवर नोचे और फिर दुष्कर्म किया। रात में ही वृद्धा ने एक घर का दरवाजा खटखटाया और आपबीती बताई। सुबह वृद्धा के भाई ने पुलिस को सूचना दी। सीओ अनिल कुमार, थाना प्रभारी नंदलाल सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। वृद्धा के कपड़े पुलिस को मिले, जिसमें खून के धब्बे लगे थे। पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। सीओ अनिल कुमार ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।

अरोपी नशे का लती है। नशे में होने के बाद पत्नी व तीन छोटे बच्चों को पीटता था। आए दिन पत्नी मारपीट से बचने के लिए बच्चों को लेकर पास के गांव में रहने वाली बहन के यहां चली जाती थी। गांव वालों का कहना है कि आए दिन शराब पीकर पूरे मोहल्ले वालों को गाली देता था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद जीता एशियन गेम्स का गोल्ड, ओलंपिक टिकट भी पक्का
भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद जीता एशियन गेम्स का गोल्ड, ओलंपिक टिकट भी पक्का
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर 700 से ज्यादा लोग हिरासत में
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर 700 से ज्यादा लोग हिरासत में
कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र देने की मांग, सांसद मिलिंद देवरा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र देने की मांग, सांसद मिलिंद देवरा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
Google Fitbit Air भारत में लॉन्च, बिना डिस्प्ले वाला फिटनेस बैंड 7 दिन चलेगा, कीमत ₹13,999
Google Fitbit Air भारत में लॉन्च, बिना डिस्प्ले वाला फिटनेस बैंड 7 दिन चलेगा, कीमत ₹13,999
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर बीजेपी ने उठाए सवाल, किशन रेड्डी ने भी साधा निशाना
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर बीजेपी ने उठाए सवाल, किशन रेड्डी ने भी साधा निशाना
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया