न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : हत्या कर ईंट और पत्थर बांध तालाब में फेंक दिया शव, पुलिस की पूछताछ जारी

हरियाणा के रोहतक के सांपला कस्बे से सनसनीखेज मामला सामने आया हैं जहां हत्या कर खिलौना विक्रेता के शव को बांध तालाब में फेंक दिया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 09 Sep 2021 5:12:09

हरियाणा : हत्या कर ईंट और पत्थर बांध तालाब में फेंक दिया शव, पुलिस की पूछताछ जारी

हरियाणा के रोहतक के सांपला कस्बे से सनसनीखेज मामला सामने आया हैं जहां हत्या कर खिलौना विक्रेता के शव को बांध तालाब में फेंक दिया गया। पुलिस को शव बुधवार रात गांव गांधरा के तालाब से बरामद किया। सांपला के जांच अधिकारी एवं थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की मां ने चार युवकों के खिलाफ शक के आधार पर केस दर्ज कराया है। किसी अन्य का भी वारदात में हाथ हो सकता है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हत्या की वारदात की गुत्थी सुलझाने के लिए मृतक के करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, सांपला कस्बे की वार्ड नंबर 12 निवासी महिला बाला उर्फ बाली (52) ने दी शिकायत में बताया कि उसके पति का देहांत हो चुका है। उसे दो बेटे हैं। बड़ा लड़का मुकेश शादीशुदा है, जबकि 25 वर्षीय छोटा देवेन्द्र उर्फ तोता अविवाहित था। बुधवार को देवेन्द्र खिलौने बेचने के लिए सांपला निवासी सुंदर के साथ मेले में गया था। शाम पांच बजे वह वापस आ गया। इसके बाद 6 बजे घर से फिर चला गया। उसे मनीष, विकास उर्फ नान्हा, विक्की और संदीप निवासी सांपला के साथ जाते देखा गया।

देर रात उसे पुलिस से सूचना मिली कि देवेंद्र का शव गांधरा गांव के जोहड़ में मिला है। उसने मौके पर जाकर देखा तो देवेंद्र की हत्या करके शव तालाब में फेंका गया था। शव पानी के ऊपर न आए, इसलिए शव के साथ ईंट व पत्थर बांध दिए गए थे। उसे बेटे की हत्या का शक मनीष, विकास, विक्की व संदीप पर है। या किसी अन्य ने उसके बेटे की रंजिश के चलते हत्या की है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?