न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : दोस्त ही निकले जान के दुश्मन, पहले शराब पिलाई फिर ईंट से किया मुंह पर वार

आरोपी दोस्तों ने हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 24 May 2021 6:06:39

उत्तरप्रदेश : दोस्त ही निकले जान के दुश्मन, पहले शराब पिलाई फिर ईंट से किया मुंह पर वार

उत्तरप्रदेश के मेरठ के मोदीपुरम के दुल्हैड़ा गांव में दोस्त की निर्मम हत्या का मामला सामने आया जिससे इलाके में सनसनी मच गई। यहां दोस्त ही जान के दुश्मन निकले जिसमें पहले तो दोस्तों ने शराब पिलाई फिर ईंट से मुंह पर वारकर जान ले ली। आरोपी दोस्तों ने हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम देवेश शर्मा का कहना है कि मृतक की उम्र लगभग 19 वर्ष है और मृतक की पहचान अजय पुत्र अशोक के रूप में हुई है। मृतक को ईंट से पीट-पीटकर मारा गया है। हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी दुल्हैड़ा गांव के ही बताए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

परिजनों के अनुसार अजय देर रात तक घर नहीं आया तो आसपास के इलाके में काफी समय तक उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। वहीं सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे मृतक का शव गांव के ही एक किसान कृष्ण पाल के खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि जिस जगह अजय का शव पड़ा मिला, वहां पर बीयर की खाली बोतल भी मिली है। परिजनों का कहना है कि पहले दोस्तों ने अजय को शराब पिलाई फिर बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पल्लवपुरम और दौराला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अजय 12वीं तक पढ़ाई कर चुका था और आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था। बताया गया कि अजय के पिता अशोक राजमिस्त्री का कार्य करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप