न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मां-बाप, दादी-बहन, उसने सबको मार डाला, दिल्ली में हुए इस कत्लेआम ने सबको हिला दिया

दिल्ली के महरौली में श्रद्धा हत्याकांड को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि साउथ वेस्ट जिले के पालम इलाके में एक ही परिवार के 4 सदस्यों के शव मिलने के बाद हडकंप मच गया है। चारों सदस्यों की हत्या की गई और इस कत्लेआम को अंजाम देने वाला और कोई नहीं उसी परिवार का इकलौता लड़का निकला

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Nov 2022 4:21:16

मां-बाप, दादी-बहन, उसने सबको मार डाला, दिल्ली में हुए इस कत्लेआम ने सबको हिला दिया

दिल्ली के महरौली में श्रद्धा हत्याकांड को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि साउथ वेस्ट जिले के पालम इलाके में एक ही परिवार के 4 सदस्यों के शव मिलने के बाद हडकंप मच गया है। चारों सदस्यों की हत्या की गई और इस कत्लेआम को अंजाम देने वाला और कोई नहीं उसी परिवार का इकलौता लड़का निकला। पुलिस ने केशव नाम के आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। केशव की उम्र 25 साल है। मृतकों की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए हरी नगर के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि उसने ही घर के चारों सदस्यों की हत्या की। युवक ने चाकू से हमलाकर चारों की हत्या की।

delhi crime news,young boy killed family members,delhi news,crime news in hindi

लोगों से मौके पर मिली जानकारी के अनुसार रात 9 से 10 बजे के बीच आरोपी केशव ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। क्योंकि उसी दौरान ऊपरी मंजिल से चीखने चिल्लाने की आवाज पड़ोसियों को सुनाई दी थी। लोगों ने ही 10:30 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी। डीसीपी साउथ वेस्ट मनोज सी। ने मामले की बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रात 10:30 बजे पुलिस को कॉल मिली थी। ऊपरी मंजिल से चिल्लाने की आवाज आ रही है। मौके पर पीसीआर पहुंची तो वहां से भाग रहे आरोपी युवक को लोगों की मदद से दबोच लिया। घर के अंदर जब पुलिस गई तो देखा 4 लोगों की हत्या हो चुकी है। मृतकों के नाम दिवानो ( उम्र 75 साल आरोपी की दादी), दिनेश कुमार (आरोपी का पिता), दर्शन रानी (आरोपी की माता) और उर्वशी (आरोपी की बहन) हैं। ये सभी एक ही फ्लोर पर साथ मे रहते थे। इन्ही के साथ दिनेश का बेटा केशव भी रहता था, जिसने वारदात को अंजाम दिया। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार वह नशे का आदी है। जिसकी वजह से घर मे झगड़ा होता रहता था।

एक चश्मदीद के अनुसार आरोपी केशव ने कुछ दिन पहले अपनी दादी से नशे के लिए पैसे मांगे थे। जिसके लिए उसकी दादी ने मना कर दिया था। उसके बाद से आरोपी केशव गुस्से में रहता था। आरोपी के चचेरे भाई कुलदीप ने बताया कि उनके चाचा के घर से चिल्लाने की आवाज आने लगी तो वह अपने चाचा की घर की तरफ गए। जब ऊपर की तरफ पहुंचे, तब उन्होंने घर का दरवाजा बंद पाया। दरवाजा खटखटाने पर आरोपी केशव ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा। कुलदीप को कुछ शक हुआ तो उसने तुरंत पीसीआर कॉल कर दी। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजे को तोड़ा गया तो वहां अंदर परिवार के चारों सदस्यों को अलग अलग कमरे और बाथरूम में मृत मिले। पुलिस ने परिवार की मदद से आरोपी को मौका ए वारदात पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सभी एंगल से हत्या के मामले की जांच कर रही है।

पड़ोसियों ने बताया कि केशव नशे का आदी था और नशे के लिए पैसा न मिलने के कारण ही घर में अक्सर झगड़ा होता था। हत्या से पहले भी घर में झगड़ा होने की आवाजे आ रही थीं और उसके बाद लड़के ने दादी दीवाना देवी, उसके पिता दिनेश, मां दर्शना और 18 वर्षीय बहन उर्वशी की हत्या कर दी।

आरोपी केशव के चाचा ईश्वर ने बताया कि चारों की हत्या करने के बाद वह ग्रिल से कूदकर भागने की प्रयास कर रहा था इसी दौरान नजर पड़ गई और कूदकर भागने से पहले ही सब ने पुलिस की मदद से मिलकर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया उसके बाद घर के अंदर घुसे जो हालत देखने लायक नहीं थी।

पता चला की आरोपी केशव कुछ समय पहले नौकरी कर रहा था। उसके बाद उसकी नौकरी भी छूट गई थी। नशा को लेकर परिवार इसी बात पर लगातार उससे झगड़ा करता था। गाली गलौज करता था जिसकी वजह से वह परेशान था। रोज रोज की इस गाली गलौज से वो तंग आ गया था। कुछ समय पहले उसका गर्ल फ्रेंड से भी ब्रेकअप हुआ था। जिसकी वजह से भी वह काफी परेशान था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका