Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्व कप 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुँचेंगे पीएम, पहले करेंगे राजस्थान में चुनावी सभा

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। इस दौरान दो से तीन राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहने वाले हैं. पीएम मोदी के रविवार को होने वाले गुजरात दौरे का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 18 Nov 2023 4:34:10

विश्व कप 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुँचेंगे पीएम, पहले करेंगे राजस्थान में चुनावी सभा

नई दिल्ली। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल रविवार, 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा। ये मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जायेगा। करीब 1 लाख 30 हजार दर्शक इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनेंगे। देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियां भी इस मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहेंगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। इस दौरान दो से तीन राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहने वाले हैं. पीएम मोदी के रविवार को होने वाले गुजरात दौरे का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है।

दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में मौजूद 'नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम' में खेला होगा। 1.3 लाख से ज्यादा दर्शकों की क्षमता वाला ये स्टेडियम दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में से एक है। पीएम मोदी के अलावा बीसीसीआई के कई प्रमुख अधिकारी और अब तक वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान भी स्टेडियम में मौजूद रहने वाले हैं। भारतीय क्रिकेट टीम की फॉर्म को देखते हुए उसे वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
पीएम मोदी रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री इससे पहले राजस्थान के तारानगर और झुंझुनूं में सभा को संबोधित करेंगे। राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वह राजस्थान में पहले सभा करेंगे और फिर गुजरात के लिए रवाना होंगे। वह अहमदाबाद एयरपोर्ट पर शाम के वक्त पहुंचेंगे और फिर सीधे राजभवन का रुख करेंगे। यहां उनके स्वागत के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मौजूद रह सकते हैं। इसके बाद वह नरेंद्र मोदी स्टेडियम जायेंगे और इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनेंगे। पीएम मोदी के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी साथ होंगे। हालांकि अभी तक असम सीएम के मौजूद रहने का कोई अधिकारिक बयान नहीं सामने आया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका