न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेस्क्यू में देरी को लेकर मजदूर साथियों का फूटा गुस्सा, पुलिस से हुई झड़प, हरक्यूलिस विमान से पहुँचेगी ड्रिलिंग मशीन

रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी होते देख घटना स्थल पर मौजूद अन्य मजदूरों और सुरंग में फंसे मजदूरों के परिवार के लोगों का गुस्सा फूट गया है। इन लोगों ने सुरंग के बाहर प्रदर्शन किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 15 Nov 2023 1:46:20

रेस्क्यू में देरी को लेकर मजदूर साथियों का फूटा गुस्सा, पुलिस से हुई झड़प, हरक्यूलिस विमान से पहुँचेगी ड्रिलिंग मशीन

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे 40 लोगों को 3 दिन बाद भी रेस्क्यू नहीं किया जा सका है। मंगलवार सुबह उम्मीद जताई जा रही थी कि शाम तक 900mm के पाइप के जरिए मजदूरों को निकाल लिया जाएगा लेकिन अब खबर ये है कि ऑगर मशीन के ऑपरेट न हो पाने की वजह से ऐसा नहीं हो सका। ऑगर मशीन के लिए बनाया गया प्लेटफॉर्म ध्वस्त कर दिया गया है। अब दूसरी ड्रिलिंग मशीन दिल्ली से एयरलिफ्ट कराए जाने पर विचार किया जा रहा है।

एयरफोर्स दिल्ली से लाएगी बड़ी मशीन

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि इंडियन एयर फोर्स से बात हो गई है और जल्द ही उनके विमान से दिल्ली से बड़ी मशीनें मौके पर भेजी जाएंगी, जिससे मजदूरों को जल्द ही सुरंग से बाहर निकाला जा सकेगा। गौरतलब है कि चारधाम ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट के तहत बनाई जा रही सुरंग का सिलक्यारा की तरफ से मुहाने से 270 मीटर अंदर करीब 30 मीटर का हिस्सा रविवार को भूस्खलन से ढह गया था और तब से मजदूर उसके अंदर फंसे हुए हैं। उन्हें निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव एवं राहत अभियान चलाया जा रहा है।

हरक्यूलिस विमान से पहुंचेगी ड्रिलिंग मशीन

मलबे को काटने के लिए दिल्ली से वैकल्पिक मशीन अमेरिकन ऑगर मंगाई गई है। यह उन्नत मशीनरी बेहतर क्षमताओं का दावा करती है और 5 मीटर प्रति घंटे की गति से ड्रिलिंग करने में सक्षम है। अगले कुछ घंटों में अमेरिकी बरमा के उत्तरकाशी पहुंचने की उम्मीद है। इसके आगमन पर, भारतीय वायु सेना का C130 हरक्यूलिस विमान लगभग 30-35 किलोमीटर दूर स्थित हवाई पट्टी पर उतरेगा।

मजदूरों का गुस्सा फूटा

रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी होते देख घटना स्थल पर मौजूद अन्य मजदूरों और सुरंग में फंसे मजदूरों के परिवार के लोगों का गुस्सा फूट गया है। इन लोगों ने सुरंग के बाहर प्रदर्शन किया है। न्यूज एजेंसी ANI द्वारा जारी किए गए प्रदर्शन के वीडियो में मजदूरों को पुलिस से धक्का मुक्की करते देखा जा सकता है। ये सभी लोग सरकार के ढीले रवैये से नाराज हैं। मीडिया से बातचीत में सुरंग में फंसे लोगों के परिजनों ने जल्द से जल्द अपने लोगों को बाहर निकालने की मांग की।

रात को भूस्खलन की वजह से रोकना पड़ा काम

न्यूज एजेंसी PTI द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सिलक्यारा सुरंग में मजदूरों को निकालने के लिए बनाई जा रही ‘एस्केप टनल’ बनाने के लिए की गई ड्रिलिंग को ताजा भूस्खलन के चलते रोकना पड़ा है। उत्तरकाशी में अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े 12 बजे तक मलबे में माइल्ड स्टील पाइप डालने के लिए ड्रिलिंग का काम किया जा रहा था, लेकिन भूस्खलन होने की वजह से उसे रोकना पड़ा।

PTI ने भी सिलक्यारा सुरंग में ड्रिलिंग के लिए लगाई गई ऑगर मशीन खराब होने की सूचना दी है। इससे पहले मंगलवार रात को भी सुरंग में भूस्खलन होने से बचाव कार्यों में जुटे दो मजदूर मामूली रूप से घायल हो गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती