न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चंडीगढ़ : दारा सिंह के बेटे के घर की छत गिरी और दबा मजदूर, दाहिने पैर में आई गंभीर चोट

घर पर लीकेज की मरम्मत का काम चल रहा था और तभी आज शुक्रवार को घर की छत गिर गई जिसमें मजदूर मलबे के नीचे दब गया जिसे कड़ी मशक्कत करने के बाद एक घंटे में निकाला गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 17 Sep 2021 4:50:32

चंडीगढ़ : दारा सिंह के बेटे के घर की छत गिरी और दबा मजदूर, दाहिने पैर में आई गंभीर चोट

दिवंगत अभिनेता दारा सिंह के छोटे बेटे अमरीक सिंह रंधावा के सेक्टर 4 स्थित घर पर लीकेज की मरम्मत का काम चल रहा था और तभी आज शुक्रवार को घर की छत गिर गई जिसमें मजदूर मलबे के नीचे दब गया जिसे कड़ी मशक्कत करने के बाद एक घंटे में निकाला गया। उसके दाहिने पैर में गंभीर चोटें आई हैं। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में मजदूर की पहचान जीरकपुर निवासी 35 वर्षीय साजिद के तौर पर हुई है। वह 2 दिन से अमरीक सिंह की कोठी की छत में लीकेज ठीक करने का काम कर रहा था और अचानक उसके ऊपर छत गिर पड़ी और उसका पैर बुरी तरह लिंटर के बीच फंस गया।

घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 4 स्थित कोठी नंबर 46 में छत गिर गई है जिसमें एक मजदूर दबा हुआ है। सूचना पर पुलिस के अलावा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। मजदूर पहली मंजिल की छत गिरने से दबा हुआ था और जोर-जोर से चीख रहा था। इसके बाद टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी के सहारे लिंटर हटाकर मजदूर को सही सलामत बाहर निकाला गया। इस दौरान मजदूर बेहोश था और उसके दाहिने पैर पर गंभीर चोट लगी हुई थी। टीम ने मजदूर को पीजीआई पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार

चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल