न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पटना में मोबाइल पर बात कर रही महिला मेनहोल में गिरी, घटना CCTV में कैद

पटना सिटी में एक महिला वार्ड नंबर 56 में बीच सड़क पर बने मेन होल में फोन पर बात करते-करते गिर गई। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि महज कुछ ही सेकेंड में एक महिला चेंबर में समा गई। वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Apr 2022 9:00:32

पटना में मोबाइल पर बात कर रही महिला मेनहोल में गिरी, घटना CCTV में कैद

पटना सिटी में एक महिला वार्ड नंबर 56 में बीच सड़क पर बने मेन होल में फोन पर बात करते-करते गिर गई। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि महज कुछ ही सेकेंड में एक महिला चेंबर में समा गई। वहीं मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

बताया जाता है कि महिला बाजार से लौट रही थी, उसके एक हाथ में सामान था और दूसरे हाथ से फोन पर बात कर रही थी। इस दौरान ओवरब्रिज के पास बीच सड़क पर ही एक मेनहोल खुला था। महिला मेनहाेल से पहले ही इधर-उधर देखने लगी और अचानक से चेंबर में गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को मेनहोल में गिरता देख दौड़ पड़े।

महिला काफी देर तक इस घटना से सदमें में रही। उसे पास के एक अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया गया। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है। घटना के बाद लोगों में प्रशासन की मनमानी से काफी आक्रोश है। आरोप है कि सिटी क्षेत्र में ऐसे मेनहोल ज्यादा हैं जो मौत का खतरा बन गए हैं। महिला के साथ रात में घटना हुई होती या फिर किसी की नजर नहीं पड़ती तो उसकी जान चली जाती।

बता दें कि गुरुवार को पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में मिरचाई घाट पर पिलर बनाने के लिए की गई गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि बोरवेल में अचानक 2 साल का बच्चा गिर गया। इसकी खबर लगते ही वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में लोगों ने जेसीबी की व्यवस्था कर मिट्टी खोदकर बोरवेल से उस बच्चे को निकाला। हालांकि तब तक दम घुटने से बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई

आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव

दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी

अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड

‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत

ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू

केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप