Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फ्लाइट में सफर के दौरान महिला हुई कोरोना संक्रमित, 5 घंटे तक बाथरूम में होना पड़ा आइसोलेट

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए ज्यादातर देशों ने अपने यहां कोरोना नियमों, आइसोलेशन और एयरपोर्ट पर कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। इस बीच अमेरिका में एक महिला को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद फ्लाइट के बाथरूम में ही आइसोलेट होना पड़ा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 31 Dec 2021 3:24:09

फ्लाइट में सफर के दौरान महिला हुई कोरोना संक्रमित, 5 घंटे तक बाथरूम में होना पड़ा आइसोलेट

दुनियाभर के 121 देशों में ओमिक्रॉन पहुंच चुका है। इससे अब तक 3।30 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 59 लोगों की नए वैरिएंट से मौत भी हुई है। ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए ज्यादातर देशों ने अपने यहां कोरोना नियमों, आइसोलेशन और एयरपोर्ट पर कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। इस बीच अमेरिका में एक महिला को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद फ्लाइट के बाथरूम में ही आइसोलेट होना पड़ा। ‘द ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के मुताबिक, शिकागो से आइसलैंड की उड़ान के दौरान आधे रास्ते में कोविड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अमेरिकी महिला को फ्लाइट की बाथरूम में 5 घंटे के लिए आइसोलेट कर दिया गया।
डब्ल्यूएबीसी-टीवी ने बताया कि मिशिगन की एक टीचर मारिसा फोटियो ने कहा कि 19 दिसंबर को यात्रा के दौरान उनके गले में दर्द होने लगा था। इसलिए वह तेजी से कोविड टेस्ट करने के लिए बाथरूम गईं। टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

फोटियो ने CNN News को बताया कि उन्होंने एयरपोर्ट पर 2 पीसीआर टेस्ट और 5 रैपिड टेस्ट कराए थे। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन फ्लाइट में करीब डेढ़ घंटे बाद उन्हें गले में खराश की शिकायत हुई। फिर से रैपिड टेस्ट कराना पड़ा और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फोटियो कहती हैं, 'फ्लाइट में बोर्डिंग के बाद ही मुझे कुछ दिक्कत आ रही थी। मेरे दिमाग में कई चीजें चल रही थी। फिर मैंने खुद को हिम्मत देते हुए कहा कि मैं तो बस एक और बार टेस्ट कराने जा रही हूं। सब ठीक ही होगा। मगर रिपोर्ट देखकर मेरे होश उड़ गए। मैं कोरोना संक्रमित थी।'

रिपोर्ट को मुताबिक, फोटियो ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है। बूस्टर शॉट भी लगा लिया है। वह हर हफ्ते अपना कोविड टेस्ट कराती हैं, क्योंकि वह अशिक्षित आबादी के साथ काम करती हैं। फिलहाल फोटियो सफर के बाद अब अपने घर पर कुछ दिन के लिए आइसोलेट हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका