न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : मां ने अपने ही दो मासूम बेटों की गर्दन को रेंता, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

मां ने अपने ही दो बेटों का गला रेंत डाला और इसके लिए धारदार हथियार का इस्तेमाल किया। इसमें एक बेटे की तो मौत हो गई जबकि दूसरे बेटे की हालत गंभीर बनी हुई हैं। इसके बाद महिला ने अपनी भी गर्दन काटकर आत्महत्या का प्रयास किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 07 Aug 2021 8:35:37

उत्तरप्रदेश : मां ने अपने ही दो मासूम बेटों की गर्दन को रेंता, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के घोसीपुरा गांव में शनिवार को एक ऐसा मामला सामने आया जिसे जान सभी की रूह काँप उठी। यहां मां ने अपने ही दो बेटों का गला रेंत डाला और इसके लिए धारदार हथियार का इस्तेमाल किया। इसमें एक बेटे की तो मौत हो गई जबकि दूसरे बेटे की हालत गंभीर बनी हुई हैं। इसके बाद महिला ने अपनी भी गर्दन काटकर आत्महत्या का प्रयास किया है। घायल महिला और उसके एक बेटे को दिल्ली रोड स्थित टीएमयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की है। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि महिला ने घरेलू विवाद में इस घटना को अंजाम दिया है। हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल महिला और उसके बेटे का उपचार चल रहा है। छोटे बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, घोसीपुरा निवासी देवेंद्र पीतल फर्म में पैकिंग का ठेकेदार है। परिवार में पत्नी प्रीति के अलावा दो बेटे दक्ष (8) और आदर्श उर्फ नक्ष (4) हैं। बताया जा रहा है कि देवेंद्र को फर्म से समय पर पैसा नहीं मिलता है। इसी को लेकर पति पत्नी के बीच अक्सर कलह होती रहती है। प्रीति चाहती थी कि उसका पति ठेकेदारी छोड़कर कोई और काम करे, मगर देवेंद्र इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर शनिवार को भी उनके बीच विवाद हुआ था। इसके बाद प्रीति ने गुस्से में आकर अपने दोनों बेटों की चाकू से गर्दन रेत दी। इस घटना में छोटे बेटे आदर्श उर्फ नक्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बेटा घायल हो गया। इसके बाद महिला ने चाकू से अपनी गर्दन पर भी चाकू मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई। इसके बाद गांव के अन्य लोग भी आ गए।

पुलिस और एंबुलेंस 108 सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल मां बेटे को मूंढापांडे के सरकारी असप्ताल भिजवा दिया गया, जहां से गंभीर हालत में दोनों को प्रीति और उसके बड़े बेटे दक्ष को पाकबड़ा स्थित टीएमयू में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पति व परिवार के अन्य सदस्यों के बयान दर्ज किए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात