न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : महिला ने किया अभद्रता का विरोध, नशे में धुत युवक ने कर डाली महिला की गला रेतकर हत्या

दिल्ली के डाबड़ी इलाके में रविवार रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं जहां महिला ने अभद्रता का विरोध किया तो नशे में धुत युवक ने महिला की गला रेतकर हत्या कर डाली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने घर भाग गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 05 Oct 2021 6:41:41

दिल्ली : महिला ने किया अभद्रता का विरोध, नशे में धुत युवक ने कर डाली महिला की गला रेतकर हत्या

दिल्ली के डाबड़ी इलाके में रविवार रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं जहां महिला ने अभद्रता का विरोध किया तो नशे में धुत युवक ने महिला की गला रेतकर हत्या कर डाली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने घर भाग गया। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी और महिला को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इधर आक्रोषित लोगों ने आरोपी दिलीप की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस की गाडिय़ों पर आक्रोषित लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने लोगों को शांत करवाया और आरोपी को हिरासत में लेकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

मृत महिला की शिनाख्त विभा (30) के रूप में हुई है। वह अपने पति के साथ इलाके में सब्जी बेचती थी। उसके दो बच्चे हैं। रविवार रात करीब दस बजे विभा अपनी दुकान पर मौजूद थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला दीपक नशे में धुत होकर जा रहा था। दीपक प्लंबर का काम करता है। बगल से गुजरते वक्त उसने महिला को कुछ अपशब्द कह दिए। इसका महिला ने विरोध किया और पत्थर और झाड़ू से भगाने की कोशिश की। दीपक दस कदम पीछे गया और अपने टूल बॉक्स से एक हथियार निकालकर महिला का गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बाद वह आराम से अपने घर की ओर जाने लगा। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने आरोपी का पीछा किया और उसे घर से दबोच लिया। दिलीप यहां एक रिश्तेदार के साथ रहता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?

स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के

खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई

देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ

कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील

FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर

महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार

रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स

सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश

एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश

जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री