न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : मुंहबोली मौसी ने अपने पति के साथ मिलकर की मासूम की हत्या, भीख मांगने का इलाका कब्जाने के लिए वारदात

राजौरी गार्डन इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं जहां मुंहबोली मौसी ने अपने पति के साथ मिलकर ढाई साल के मासूम की हत्या कर डाली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 23 Aug 2021 6:53:23

दिल्ली : मुंहबोली मौसी ने अपने पति के साथ मिलकर की मासूम की हत्या, भीख मांगने का इलाका कब्जाने के लिए वारदात

पश्चिम दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं जहां मुंहबोली मौसी ने अपने पति के साथ मिलकर ढाई साल के मासूम की हत्या कर डाली। भीख मांगने का इलाका कब्जाने के लिए हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया दिया। मासूम और आरोपी के परिवार भीख मांगते हैं। दूसरी ओर आरोपी यमुना का यह भी कहना कि उसकी मां गीता उससे ज्यादा मृतक बच्चे से प्यार करती थी। यह उससे बर्दाश्त नहीं होता था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। राजेश की तलाश जारी है। पुलिस ने हत्या की इस सनसनीखेज वारदात को सुलझाते हुए आरोपी मौसी यमुना (24) को गिरफ्तार कर लिया है। यमुना ने अपने पति राजेश के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक ढाई साल का मासूम मनीष अपनी मां गंगा और दादी गीता के साथ राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास फुटपाथ पर रहता था। यमुना, गंगा की मुंहबोली बहन है। वह अपने पति राजेश के साथ ख्याला इलाके में रहती है। आरोप है कि 19 अगस्त की शाम को अचानक मनीष गायब हो गया। परिवार ने किसी तरह की शिकायत नहीं दी। अपने स्तर पर गंगा उसकी तलाश करती रही। शुक्रवार को गंगा सड़क पर बैठी रो रही थी। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी की उस पर नजर पड़ी। महिला ने पुलिसकर्मी को बेटे के गायब होने के बारे में बताया।

राजौरी गार्डन थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने पांच किलोमीटर के दायरे में करीब साढ़े चार सौ सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसमें एक कैमरे में गंगा की मुंहबोली बहन यमुना मनीष को ले जाते हुए दिखी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। महिला ने बच्चे को अगवा कर हत्या करने की बात बताई तो परिवार के होश उड़ गए। यमुना ने बताया कि गीता उससे प्यार न करके बहन गंगा के बेटे मनीष को प्यार करती थी। इसके अलावा उसे मनीष के हिस्से का भीख मांगने का इलाका भी चाहिए था। इसी वजह से उसने मनीष को अगवा कर लिया। बाद में पति राजेश के साथ मिलकर मुंह दबाकर मासूम की हत्या कर दी। उसके शव को नाले में ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने जांच के बाद मनीष का शव बरामद कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बंगाल चुनाव 2026: BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची, मैनागुड़ी सीट पर बदलाव
बंगाल चुनाव 2026: BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची, मैनागुड़ी सीट पर बदलाव
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
'धुरंधर 2' : 13वें दिन पहुंची 900 करोड़ के करीब, सुबह 11 बजे तक कमाई 3 करोड़
'धुरंधर 2' : 13वें दिन पहुंची 900 करोड़ के करीब, सुबह 11 बजे तक कमाई 3 करोड़
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
7 साल बाद संजू सैमसन का फीका आगाज, CSK के लिए डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला
7 साल बाद संजू सैमसन का फीका आगाज, CSK के लिए डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त