न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP: महिला जज ने CJI को लिखा ओपन लेटर, यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश के बांदा की महिला जज ने अपने सीनियर पर एक पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह चिट्ठी वायरल हो चुकी है और इस पर अब सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान भी ले लिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Dec 2023 4:09:41

UP: महिला जज ने CJI को लिखा ओपन लेटर, यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बांदा की महिला जज ने अपने सीनियर पर एक पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह चिट्ठी वायरल हो चुकी है और इस पर अब सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान भी ले लिया है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। गुरुवार की देर रात भारत के मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेट्री जनरल को इलाहाबाद हाईकोर्ट से इस मामले में स्टेट्स रिपोर्ट मांगने को कहा। दरअसल, महिला जज ने मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। महिला जज ने पत्र में जिला जज द्वारा यौन उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने पत्र में यह लिखा है कि जिला जज उन्हें रात में बुलाते हैं।

सीजेआई ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से स्टेट्स रिपोर्ट मांगा

गौरतलब है कि मुख्य न्यायाधीश ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से शुक्रवार की दोपहर तक स्टेट्स रिपोर्ट भेजने को कहा है। हालांकि महिला जज द्वारा लिखे गए खुले पत्र का इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी संज्ञान ले लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने 13 दिसंबर को इस मामले में दायर की गई याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि अंदरूनी कमेटी इस मामले के बारे में पड़ताल कर रही है तो इसमें दखलअंदाजी करने का कोई मतलब नहीं नजर आता है।

महिला जज ने क्या लगाया आरोप?

बांदा की महिला जज ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ को लिखे पत्र में इच्छामृत्यु की मांग की है। महिला जज का आरोप है कि बाराबंकी में तैनाती के दौरान जिला जज उन्हें रात में मिलने को बुलाते थे और उनका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करते थे। महिला जज ने पत्र में यह भी लिखा है कि उन्होंने इस बारे में कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और अब तंग होकर उसने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा है।

पत्र में उन्होंने लिखा, “मेरे साथ सार्वजनिक रूप से डायस पर दुर्व्यवहार किया गया”

दो पन्नों के पत्र में उन्होंने लिखा, मैं बहुत उत्साह और विश्वास के साथ न्यायिक सेवा में शामिल हुई थी। मुझे लगा था कि मैं आम लोगों को न्याय दिलाऊंगी। मुझे क्या पता था कि मैं जिस भी दरवाजे पर जाऊंगी, जल्द ही मुझे न्याय के लिए भिखारी बना दिया जाएगा। मेरी सेवा के थोड़े से समय में मुझे खुले दरबार में मंच पर दुर्व्यवहार सहने का दुर्लभ सम्मान मिला है।

'उनके साथ बहुत बुरा और हद दर्जे का बर्ताव किया गया'

गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अपने पत्र में उन्होंने लिखा, “मेरा यौन उत्पीड़न हद दर्जे तक किया गया है। मेरे साथ बिल्कुल कूड़े जैसा व्यवहार किया गया है। मैं एक अवांछित कीट की तरह महसूस करती हूं। और मुझे दूसरों को न्याय दिलाने की आशा थी।”

महिला जज ने कहा, मुझे रात में सीनियर से मिलने के लिए कहा गया

उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद नहीं थी कि मेरी शिकायतों और बयान को मूलभूत सत्य के रूप में लिया जाएगा। मैं बस निष्पक्ष जांच की कामना करती थी।” उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें रात में अपने सीनियर से मिलने के लिए कहा गया था। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने आत्महत्या करके जान देने की कोशिश की थी, लेकिन “प्रयास सफल नहीं हुआ।”

उन्होंने सीजेआई को लिखा “मुझे अब जीने की कोई इच्छा नहीं है। पिछले डेढ़ साल में मुझे चलती-फिरती लाश बना दिया गया है। इस निष्प्राण और निर्जीव शरीर को अब इधर-उधर ढोने का कोई प्रयोजन नहीं है। मेरी जिंदगी का कोई मकसद नहीं बचा है। कृपया मुझे अपना जीवन सम्मानजनक तरीके से खत्म करने की अनुमति दें। मेरी जिंदगी खारिज कर दी जाए।”

उन्होंने “भारत में कामकाजी महिलाओं” से “सिस्टम के खिलाफ लड़ने” का प्रयास न करने को कहा। “अगर कोई महिला सोचती है कि आप सिस्टम के खिलाफ लड़ेंगी। मैं आपको बता दूं, मैं नहीं कर सकी। और मैं जज हूं। मैं अपने लिए निष्पक्ष जांच कराने की भी हिम्मत नहीं जुटा सकी। न्याय तो दूर की बात है। मैं सभी महिलाओं को सलाह देती हूं कि वे खिलौना या निर्जीव वस्तु बनना सीखें।” बार-बार प्रयास करने के बावजूद न तो महिला न्यायाधीश और न ही उनके वरिष्ठ से संपर्क किया जा सका।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स