न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाक ड्रोन हमले में घायल महिला की मौत, पंजाब सरकार ने परिवार को सहायता देने का किया ऐलान

पंजाब के फिरोजपुर जिले में पाकिस्तानी ड्रोन हमले में गंभीर रूप से घायल हुई सुखविंदर कौर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पंजाब सरकार ने परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 13 May 2025 1:17:18

पाक ड्रोन हमले में घायल महिला की मौत, पंजाब सरकार ने परिवार को सहायता देने का किया ऐलान

पंजाब के फिरोजपुर जिले के खाई गांव की सुखविंदर कौर की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वह हाल ही में पाकिस्तान द्वारा किए गए ड्रोन हमले में गंभीर रूप से झुलस गई थीं। सुखविंदर कौर और उनके पति लखविंदर सिंह को लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) में भर्ती किया गया था, जहां लखविंदर सिंह का इलाज चल रहा है। पंजाब सरकार ने इस दुखद घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुखविंदर कौर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा, "यह हमारे लिए बहुत दुखद है। सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।" इसके अलावा राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने भी दुख व्यक्त करते हुए कौर के परिवार को 2 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया।

हाल ही में पाकिस्तान की ओर से सीमा क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से विस्फोटक गिराए गए थे, जिससे कई नागरिक घायल हो गए थे। सुखविंदर कौर भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं और उनकी स्थिति लगातार नाजुक बनी हुई थी। तमाम कोशिशों के बावजूद मंगलवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके पति लखविंदर सिंह भी झुलस गए थे और उनका इलाज DMCH में जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग

केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी

जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल

जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन

मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला

पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’

‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त

शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित

फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा

श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें