न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोरखपुर : ऐसी जालसाजी से रहे सावधान, मदद के नाम पर 49 हजार की हुई लूट

जालसाज ने महिला को दो हजार के नोटों की गड्डी थैले में रखने का झांसा देकर, उनके रुपए उड़ा लिए। यहां 2 लाख रूपये देकर संभालने की बात की गई और 49 हजार की जालसाजी को अंजाम दिया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Jun 2021 5:50:54

गोरखपुर : ऐसी जालसाजी से रहे सावधान, मदद के नाम पर 49 हजार की हुई लूट

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में जालसाजी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां बैंक में मदद के नाम पर 49 हजार की लूट हो गई। जालसाज ने महिला को दो हजार के नोटों की गड्डी थैले में रखने का झांसा देकर, उनके रुपए उड़ा लिए। यहां 2 लाख रूपये देकर संभालने की बात की गई और 49 हजार की जालसाजी को अंजाम दिया गया। यही नहीं उसने महिला के भाई के मोबाइल फोन पर भी हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना पर एसपी नार्थ मनोज अवस्थी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जालसाजी का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, भटगांवा निवासी सिरजावती अपने भाई के साथ पीएनबी से रुपये निकालने गई थी। बैक में मौजूद एक युवक ने महिला का निकासी फार्म भरा। रुपये निकाल कर महिला अपने घर जाने के लिए ऑटो पकड़ने जा रही थी। बैंक से करीब 200 मीटर दूर विजय चौक पहुंचने पर बैंक में फॉर्म भरने में मदद करने वाले युवक ने महिला के झोले में अपनी दो लाख रुपये की गड्डी रखने का अनुरोध किया। युवक ने महिला की मदद की थी, इस वजह से वह उसे मना नहीं कर सकी और दो हजार के नोटों की गड्डी अपने झोले में रख ली।

इस बीच युवक ने महिला के भाई से मोबाइल मांगा और किसी से बात करने लगा। इस दौरान, उस युवक ने वहां कुछ ऐसा जाल फैलाया कि महिला और उसका भाई कुछ समझ ही नहीं पाए। जब तक वे कुछ भांप पाते, वह उनकी नजरों से ओझल हो गया। वे आश्वस्त थे कि युवक दो लाख रुपए की गड्डी लेने आएगा। करीब आधे घंटे तक युवक का इंतजार करने के बाद उन्होंने थैले में देखा तो 49 हजार रुपए की गड्डी नहीं थी। अलबत्ता, दो हजार के नोटों की गड्डी रखी थी। उन्होंने उसे निकाल कर देखा तो सादे कागजों की गड्डी पर केवल आगे पीछे दो हजार रुपए के नोट चस्पा मिले। तब उन्हें समझ में आया कि वह जालसाजी का शिकार हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल