न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महिला खा रही थी आइसक्रीम, अचानक दांतों के बीच आ गई छिपकली की पूंछ, फिर हुआ ये…

अहमदाबाद में एक महिला ने एक प्रसिद्ध आइसक्रीम ब्रांड पर छिपकली की पूंछ मिलने का आरोप लगाया। आइसक्रीम खाने के बाद महिला को उल्टी हुई और उसे अस्पताल ले जाया गया। यह घटना मणिनगर के महालक्ष्मी कॉर्नर की है, जिससे खाद्य सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 14 May 2025 5:37:05

महिला खा रही थी आइसक्रीम, अचानक दांतों के बीच आ गई छिपकली की पूंछ, फिर हुआ ये…

गुजरात के अहमदाबाद में एक महिला ने एक प्रसिद्ध आइसक्रीम ब्रांड के कोन में छिपकली की पूंछ मिलने का आरोप लगाया है। महिला को आइसक्रीम खाने के बाद उल्टी हुई और उसे अस्पताल ले जाया गया। यह घटना मणिनगर इलाके में हुई और महिला ने आइसक्रीम महालक्ष्मी कॉर्नर से खरीदी थी। इससे पहले भी अहमदाबाद में खाद्य पदार्थों में कीड़े-मकोड़े मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

गर्मी के मौसम में आइसक्रीम खाने का शौक लोगों में काफी बढ़ जाता है। लेकिन, गर्मी में आइसक्रीम खाने से पहले जरा सावधान रहें। एक महिला ने आरोप लगाया है कि एक प्रसिद्ध ब्रांड की आइसक्रीम से छिपकली की पूंछ निकली है। महिला जब आइसक्रीम कोन खा रही थी, तभी अचानक उसमें से छिपकली की पूंछ निकल आई।

आइसक्रीम कोन में निकली छिपकली की पूंछ

TV9 भारतवर्ष की खबर के अनुसार यह पूरी घटना अहमदाबाद के मणिनगर इलाके में घटी। यहां की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह आइसक्रीम कोन खा रही थी तो उसमें से छिपकली की पूंछ निकल आई। आरोप है कि आइसक्रीम कोन खाते समय महिला के मुंह में कोई अजीब चीज आ गई। जब उसने उसे बाहर निकाला और देखा तो वह छिपकली की पूंछ थी। इसके बाद महिला को लगातार उल्टी होने के बाद अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, पीड़ित महिला का तुरंत इलाज किया गया।

मणिनगर क्रॉसिंग से खरीदी थी आइसक्रीम कोन

पीड़ित महिला के पति के अनुसार, उसने यह आइसक्रीम कोन मणिनगर क्रॉसिंग के पास महालक्ष्मी कॉर्नर से खरीदी थी। जिसके लिए उन्हें कोई निश्चित बिल नहीं दिया गया। लेकिन, उनका आरोप है कि अगर एक मशहूर ब्रांड से ऐसा हो रहा है तो फिर दूसरे ब्रांड से क्या उम्मीद की जा सकती है। जानकारी के मुताबिक, इससे पहले भी खाने-पीने की चीजों से जान जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इससे पहले अहमदाबाद के जोधपुर में लैपिनो के एक आउटलेट में पिज्जा बॉक्स के अंदर एक मरा हुआ कॉकरोच पाया गया था। महिला ने आरोप लगाया कि शाखा प्रबंधक ने उसकी शिकायत पर बढ़ा-चढ़ाकर जवाब दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?