न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : घर से भागकर प्रेम विवाह करने वाली युवती की संदिग्ध हालत में मौत, दहेज़ के लिए हत्या की आशंका

गांव राई में किराए पर रह रही नवविवाहिता की दहेज के लिए हत्या करने व शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए अंतिम संस्कार करने का मामला सामने आया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 21 Aug 2021 5:37:58

हरियाणा : घर से भागकर प्रेम विवाह करने वाली युवती की संदिग्ध हालत में मौत, दहेज़ के लिए हत्या की आशंका

हरियाणा के सोनीपत में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां घर से भागकर प्रेम विवाह करने वाली युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। गांव राई में किराए पर रह रही नवविवाहिता की दहेज के लिए हत्या करने व शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए अंतिम संस्कार करने का मामला सामने आया है। नवविवाहिता का भाई उससे मिलने आया तो मामले का पता लगा। भाई ने पुलिस के सामने शक जताया कि उसकी बहन को विशाल सिंह दहेज के लिए तंग करता था। ऐसे में या तो उसने उसकी बहन को मार दिया या उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले की जांच कर ठोस कार्रवाई की जाए। पुलिस ने इस संबंध में दहेज हत्या व सबूत मिटाने का केस दर्ज कर लिया है।

यूपी के जिला सीतापुर के गांव टप्पा खजूरिया के रहने वाले सोनू कश्यप ने राई थाना पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले विशाल सिंह ने उसकी बहन शालिनी (18) से 13 अप्रैल को प्रेम विवाह किया था। उसने उसकी बहन से श्याम नाथ मंदिर सीतापुर में शादी की थी। उसके बाद दोनों वहां से गांव राई में आकर किराए पर रहने लगे थे। कुछ समय बाद विशाल सिंह उसकी बहन को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगा था। उसकी बहन ने उसे कई बार बताया था कि उसका पति उससे दो लाख रुपये दहेज की मांग करता है। उन्होंने एसपी सीतापुर को दहेज प्रताड़ना की शिकायत दी थी।

इस बीच कई दिन तक उसकी बहन से उनकी कोई बात नहीं हो सकी। इस पर वह अपनी बहन के बारे में जानकारी लेने गांव राई में आया तो उसे पता लगा कि उसकी बहन की 10 अगस्त को मौत हो चुकी है। उसका गांव राई के शमशान घाट में अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था। लेकिन इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?