न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : बड़ा बेटा करता था झगड़ा तो हैवान बन मां ने ही कर डाली हत्या, शव को दफना बनवाया सीमेंट का फर्श

रोहतक के महम चौबीसी के गांव सैमाण में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक बेटे के लिए उसकी मां ही हैवान बन गई और उसने अपने छोटे बेटे के साथ मिलकर उसकी हत्या कर डाली और शव को दफना दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 17 Aug 2021 6:29:14

हरियाणा : बड़ा बेटा करता था झगड़ा तो हैवान बन मां ने ही कर डाली हत्या, शव को दफना बनवाया सीमेंट का फर्श

हरियाणा के रोहतक के महम चौबीसी के गांव सैमाण में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक बेटे के लिए उसकी मां ही हैवान बन गई और उसने अपने छोटे बेटे के साथ मिलकर उसकी हत्या कर डाली और शव को दफना दिया। शव से बदबू ना आने लगे इसलिए उसपर सीमेंट का फर्श भी बनवाया गया। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने 15 अगस्त के दिन ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कमरे का फर्श तोड़कर उसका क्षत-विक्षत शव बाहर निकलवाया। पुलिस ने हत्यारोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया था, जहां से दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया।

महम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि शनिवार को पेटवाड़ा गांव निवासी सतीश ने दी शिकायत में बताया कि उसका साला सत्यवान राजमिस्त्री है। उसके दो बेटे राहुल व विकास हैं। अक्सर राहुल की अपनी मां के साथ अनबन रहती थी। राहुल अपनी बुआ से मिलने हर 15 दिन में पेटवाड़ा आता था, लेकिन दो माह से ज्यादा समय से नहीं आ रहा था। उन्होंने राहुल की मां सुनीता पर बेटे की हत्या करने और घर में ही शव दफनाने की आशंका जाहिर की थी।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी महिला सुनीता ने स्वीकार किया है कि उसका बड़ा बेटा कर्मपाल उर्फ राहुल अक्सर उसके साथ झगड़ा करता था। उससे जान का खतरा बना हुआ था। 6 जून को भी घर में झगड़ा करने लगा था। इसलिए छोटे बेटे विकास के साथ मिलकर रस्सी से उसका गला घोंट दिया। शव को बाहर निकालने पर पकड़े जाते, इसलिए घर के अंदर ही दफन करने का निर्णय लिया। रात के अंधेरे में स्टोर रूम के अंदर चार से पांच फीट खुदाई की। इसके बाद शव को उसी के अंदर दफन करके मिट्टी डाल दी। कहीं शव से बदबू न आने लगे, इसलिए अगले दिन सीमेंट का फर्श बनवा दिया। उसी दिन मां-बेटा घर को ताला लगाकर चले गए। मां को पुलिस ने फरीदाबाद तो बेटे को रोहतक से गिरफ्तार किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत