न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : डाउनलोड कराई एनिडेस्क ऐप और खाते से साफ कर लिए 1.10 लाख रुपए

KYC अपडेट करने के नाम पर एक युवक से एनिडेस्क ऐप डाउनलोड करवाई गई और खाते से 1.10 लाख रुपए निकाल लिए गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 Jan 2022 1:19:29

हरियाणा : डाउनलोड कराई एनिडेस्क ऐप और खाते से साफ कर लिए 1.10 लाख रुपए

साइबर क्राइम बढ़ता ही जा रहा है जिसके हर दिन कई मामले सामने आ रहे हैं और सभी में अलग-अलग तरीकों से वारदात को अंजाम दिया जा रहा हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर से जहां KYC अपडेट करने के नाम पर एक युवक से एनिडेस्क ऐप डाउनलोड करवाई गई और खाते से 1.10 लाख रुपए निकाल लिए गए। बुधवार की शाम पीड़ित संजय ने बहादुरगढ़ शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात शातिर ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में पता चला कि संजय के खाते से किसी दूसरे खाते में नकदी ट्रांसफर की गई है। पुलिस अब उस खाते से संबंधित जानकारी जुटा रही है, जिससे शातिर ठग तक पहुंचा जा सके।

मिली जानकारी के अनुसार, बहादुरगढ़ शहर के मोहल्ला जटवाड़ा निवासी संजय सैनी का दिल्ली स्थित गोखले मार्केट की पीएनबी शाखा में अकाउंट है। संजय सैनी के पास मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले शातिर व्यक्ति ने बताया कि उनके मोबाइल सिम की KYC अपडेट नहीं है। अगर आज ही अपडेट नहीं कराई तो फिर सिम बंद हो जाएगी। सिम बंद होने के डर से संजय ने उससे बातचीत शुरू की तो शातिर ठग ने बताया कि उसे पहले एनिडेस्क एेप डाउनलोड कर 10 रुपए का रिचार्ज करना होगा।

संजय ने शातिर के कहे अनुसार एेप डाउनलोड कर ली और फिर एेप द्वारा मांगी गई डेबिट कार्ड संबंधित जानकारी भी उसमें डाल दी। कुछ मिनट बाद ही पहले उसके खाते से 49 हजार, फिर 59 हजार और आखिरी में 2 हजार रुपए निकाल लिए गए। चंद मिनट में ही 1 लाख 10 हजार रुपए साफ होने के बाद संजय सैनी ने वापस उसी नंबर पर कॉल की तो मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला। संजय तुरंत बैंक पहुंचा और अपने खाते को बंद कराने के साथ ही निकाली गई नकदी की जानकारी भी ली। बहादुरगढ़ शहर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत