न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कब बढ़ेगी ठंड? IMD की भविष्यवाणी

उत्तर भारत के कई हिस्सों, खासकर दिल्ली-NCR में ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगी है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 27 Nov 2024 8:33:25

दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कब बढ़ेगी ठंड? IMD की भविष्यवाणी

उत्तर भारत के कई हिस्सों, खासकर दिल्ली-NCR में ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह और शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार शाम से दिल्ली-NCR में ठंडी हवाओं का असर देखने को मिल रहा है।

दिल्ली में दो दिन का येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7°C अधिक है। IMD ने गुरुवार और शुक्रवार (28 और 29 नवंबर) के लिए दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी किया है।

कोहरे से विजिबिलिटी घटने की संभावना

मौसम विभाग ने अलर्ट करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम हो सकती है। सुबह और रात के समय ठंड में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के लिए चेतावनी

दिल्ली-NCR के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी IMD ने अलर्ट जारी किया है। हिमाचल के विभिन्न हिस्सों में 27 से 30 नवंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पंजाब और हरियाणा में अगले तीन दिनों तक ठंड और कोहरे का असर बना रहेगा।

दक्षिण भारत में भारी बारिश और चक्रवाती तूफान का खतरा

दूसरी ओर, दक्षिण भारत के राज्यों जैसे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। IMD ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र 27 नवंबर तक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।

चक्रवात की वर्तमान स्थिति

मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक यह गहरा दबाव त्रिंकोमाली से 310 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, पुडुचेरी से 710 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व और चेन्नई से 800 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में स्थित था।

तमिलनाडु की ओर बढ़ रहा चक्रवात

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 27 नवंबर को चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। इसके बाद यह श्रीलंका के तट को पार करते हुए तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब