न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय मिसाइल को क्यों नहीं गिरा पाई पाकिस्तान की वायु सेना?

पाकिस्तान (Pakistan) में भारत की सबसे खतरनाक मिसाइल गिरने के बाद से वहां पर सरकार से लेकर सेना में हड़कंप मचा हुआ है। पाकिस्तान ने कहा कि भारत की तरफ से आई इस मिसाइल ने उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है और इससे कई इमारतों को भी नुकसान हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Mar 2022 1:37:54

भारतीय मिसाइल को क्यों नहीं गिरा पाई पाकिस्तान की वायु सेना?

पाकिस्तान (Pakistan) में भारत की सबसे खतरनाक मिसाइल गिरने के बाद से वहां पर सरकार से लेकर सेना में हड़कंप मचा हुआ है। पाकिस्तान ने कहा कि भारत की तरफ से आई इस मिसाइल ने उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है और इससे कई इमारतों को भी नुकसान हुआ है। भारत ने इस घटना के बाद पाकिस्तान से खेद जताया है और कहा कि रूटीन मेंटेनेंस के दौरान गलती से मिसाइल फायर हो गई थी। लेकिन वहां के हुक्मरानों को इस पर भरोसा नहीं हो रहा है।

पाकिस्तान ने कहा है कि उसकी वायुसेना इसकी निगरानी कर रही थी। तो सवाल उठता है कि जब पाकिस्तान की वायुसेना भारत की तरफ से आ रहे ऑब्जेक्ट की निगरानी कर रही थी तो इसे मार क्यों नहीं गिराया?

पाकिस्तान की सेना ने दावा किया था कि वे जानते थे कि मिसाइल ने भारत के सिरसा से उड़ान भरी थी और कुछ देर बाद ही मिसाइल ने अपनी दिशा बदल ली और पाकिस्तान की तरफ मुड़ गई। मिसाइल पाकिस्तान के इलाके मियां चन्नू में गिरी।

पाकिस्तान के इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मिसाइल ने पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की वायु सेना लगातार भारत की तरफ से आ रहे सुपरसोनिक ऑब्जेक्ट पर नजर बनाए थी।

पाकिस्तान की सेना ने हालांकि मिसाइल को मार गिराने की कोशिश नहीं की और ये अपने आप ही पाकिस्तानी क्षेत्र में क्रैश कर गई।

नई दिल्ली में सेंटर फॉर एयर पावर स्टडीज (CAPS) थिंक टैंक के प्रमुख सेवानिवृत्त एयर मार्शल अनिल चोपड़ा ने पाकिस्तान द्वारा मिसाइल को न मारने पर कहा है कि मिसाइल जिस तेज गति से पाकिस्तानी क्षेत्र में गई, पाकिस्तान के पास बहुत कम समय था कि वो इस पर किसी तरह की कार्रवाई कर सकता।

उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि जब कोई चीज इतनी तेज़ गति से आ रही हो तो आपके लिए किसी तरह की प्रतिक्रिया देना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच फिलहाल किसी तरह के तनाव की स्थिति नहीं है और ये दोनों देशों का शांतिकाल है। ये रेड अलर्ट की स्थिति नहीं है इसलिए पाकिस्तान मिसाइल की पहचान कर उसे गिरा नहीं पाया। वैसे भी जब कोई चीज इतनी तेजी से आ रही हो, तो आप बहुत कम चीजें कर पाते हैं।

आपको बता दे, न तो भारत ने और न ही पाकिस्तान ने ये स्पष्ट किया है कि किस मिसाइल ने पाकिस्तान की हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने बस इतना कहा है कि भारत की तरफ से एक सुपरसोनिक मिसाइल ने उसके सीमा क्षेत्र का उल्लंघन किया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती