न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका ने क्यों बर्बाद कर दी 4 करोड़ रुपये कीमत की भारतीय आमों की खेप? जानिए पूरी वजह

अमेरिका ने भारत से आयातित 4 करोड़ रुपये कीमत के आमों की 15 खेप विकिरण प्रक्रिया के दस्तावेजों में त्रुटि के कारण नष्ट कर दीं, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ। जानिए पूरी वजह और क्या होगा आगे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 18 May 2025 1:36:00

अमेरिका ने क्यों बर्बाद कर दी 4 करोड़ रुपये कीमत की भारतीय आमों की खेप? जानिए पूरी वजह

फलों के राजा माने जाने वाले आम की दुनियाभर में जबरदस्त मांग है। अमेरिका भारतीय आमों का सबसे बड़ा खरीदार है, लेकिन हाल ही में भारत से भेजी गई 15 खेप आमों को अमेरिका ने वापस लौटा दिया या नष्ट कर दिया। इसका कारण विकिरण प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों में पाई गई गड़बड़ी बताया गया है। इन आमों की कुल कीमत 4 करोड़ रुपये से अधिक थी। इस घटना से साफ है कि जो अमेरिका खुद को भारत का बेस्ट फ्रेंड बताता है, उसने 4 करोड़ रुपये कीमत की भारतीय आमों की खेप को बेकार कर दिया है।

अमेरिका में रोकी गई खेप

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये खेप लॉस एंजिल्स, सैन फ्रांसिस्को और अटलांटा के एयरपोर्ट पर रोकी गईं। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि रेडिएशन प्रक्रिया के कागजात में गलतियां थीं। यह प्रक्रिया फलों में मौजूद कीड़ों को खत्म करने और आम को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए अपनाई जाती है। लेकिन अमेरिकी सीमा शुल्क अधिकारियों ने दस्तावेजों में पाई गई गलतियों के कारण खेप को स्वीकार नहीं किया।

बर्बादी की असली वजह

निर्यातकों के अनुसार, समस्या कीड़ों से नहीं बल्कि उनके नष्ट करने की प्रक्रिया से जुड़ी दस्तावेजी त्रुटियों से हुई। ये आम 8 और 9 मई को मुंबई में विकिरणित किए गए थे, जहां अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) के एक अधिकारी की निगरानी में यह प्रक्रिया पूरी हुई। USDA का अधिकारी PPQ203 फॉर्म प्रमाणित करता है, जो अमेरिका में आम के आयात के लिए जरूरी होता है।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में एक नाम न बताने वाले निर्यातक ने बताया कि नवी मुंबई के विकिरण केंद्र में हुई चूक की सजा उन्हें भुगतनी पड़ी। उन्होंने कहा कि USDA अधिकारी की मौजूदगी के बावजूद प्रक्रिया में त्रुटि हुई।

क्या वापस आएंगे आम?

अमेरिकी अधिकारियों ने विकल्प दिया कि या तो आमों को अमेरिका में नष्ट कर दिया जाए या वापस भारत भेजा जाए। लेकिन आम जल्दी खराब हो जाते हैं और वापसी का खर्च काफी ज्यादा होता है, इसलिए सभी निर्यातकों ने आमों को नष्ट करने का फैसला किया। इससे निर्यातकों को करीब 4.28 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब