Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

WHO : कोविशील्ड से नहीं जम रहा ब्लड क्लॉट, जारी रखें टीकाकरण अभियान

डब्ल्यूएचओ ने कहा हैं कि कोविशील्ड से ब्लड क्लॉट जमने का कोई संकेत नहीं है। इस आधार पर टीकाकरण पर रोक लगाने वाले सभी देश अभियान को जारी रखें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 14 Mar 2021 8:01:37

WHO : कोविशील्ड से नहीं जम रहा ब्लड क्लॉट, जारी रखें टीकाकरण अभियान

भारत में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीके कोविशील्ड का भी इस्तेमाल किया जा रहा हैं और भारत सहित कई और देश भी इसी टीके का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन कई देशों ने इस वैक्सीन को लेकर खून का थक्का जमने की शिकायत करते हुए इसके इस्तेमाल को रोक दिया था। लेकिन अब इसको लेकर डब्ल्यूएचओ ने कहा हैं कि कोविशील्ड से ब्लड क्लॉट जमने का कोई संकेत नहीं है। इस आधार पर टीकाकरण पर रोक लगाने वाले सभी देश अभियान को जारी रखें। डब्ल्यूएचओ के स्पष्टीकरण के बावजूद भारत में कोविशील्ड वैक्सीन की समीक्षा की जाएगी। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, प्राथमिक जांच में ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे रक्त वाहिका में खून का थक्का जमने की शिकायत हो। साइड इफेक्ट में भी किसी तकलीफ का जिक्र नहीं है।
संगठन की विशेषज्ञ सलाहकार समिति सभी रिपोर्ट की जांच कर रही है। अभी ऐसी कोई स्थिति नहीं है कि टीके के इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए। डब्ल्यूएचओ की प्रवक्ता डॉ. मारगैरेट हैरिस ने कहा कि ये जरूरी है कि टीकाकरण जारी रहे, लेकिन कोई आशंका है तो जांच होनी चाहिए और जांच हो रही है। फिलहाल टीका सुरक्षित है। डब्ल्यूएचओ ने बताया कि डेनमार्क, आइसलैंड, नॉर्वे समेत कुछ यूरोपीय देशों ने इससे जुड़ी शिकायत की थी। अब तक कुल ऐसे 30 मामले सामने आए हैं। एस्ट्राजेनेका ने भी कहा, करीब एक करोड़ डाटा के विश्लेषण मेंे टीके से फेफड़ों या रक्त वाहिकाओं में खून का थक्का जमने की तकलीफ का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। भारत में सीरम इंस्टीट्यूट कोविशील्ड नाम से इस टीके का निर्माण कर रहा है। हालांकि नेशनल टास्क फोर्स के सदस्य एनके अरोड़ा ने कहा, कुछ देशों में वैक्सीन लगने के बाद खून का थक्का बनने की खबरें हैं लेकिन, फिलहाल चिंता की बात नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका