न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के नए वैरिएंट ने बढ़ाई दुनिया की चिंता, वैक्‍सीन के प्रभाव को भी खत्‍म कर देता है Omicron स्‍ट्रेन

कहा जा रहा है कि वैरिएंट के कुल 50 तरह के म्यूटेशन हैं, जिसमें से 30 इसके स्पाइक प्रोटीन में है। स्पाइक प्रोटीन ही वो हिस्सा होता है, जहां वैक्सीन असर करती है। यानी अगर स्पाइक प्रोटीन अलग-अलग होगा तो इस वैरिएंट पर वैक्सीन के भी असरदार नहीं होने की भी आशंका है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Nov 2021 10:20:43

कोरोना के नए वैरिएंट ने बढ़ाई दुनिया की चिंता, वैक्‍सीन के प्रभाव को भी खत्‍म कर देता है Omicron स्‍ट्रेन

WHO ने शुक्रवार को घातक कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन B.1.1.529 को 'वैरिएंट आफ कंसर्न यानी बेहद तेजी से फैलने वाला चिंताजनक प्रकार' करार दिया और ग्रीक वर्णमाला के तहत इसे ओमीक्रॉन (Omicron) नाम दिया है। माना जा रहा है कि यह डेल्टा वैरिएंट से भी ज्यादा खतरनाक है। कहा जा रहा है कि वैरिएंट के कुल 50 तरह के म्यूटेशन हैं, जिसमें से 30 इसके स्पाइक प्रोटीन में है। स्पाइक प्रोटीन ही वो हिस्सा होता है, जहां वैक्सीन असर करती है। यानी अगर स्पाइक प्रोटीन अलग-अलग होगा तो इस वैरिएंट पर वैक्सीन के भी असरदार नहीं होने की भी आशंका है। इसी वजह से इसे डेल्टा वैरिएंट से भी खतरनाक बताया जा रहा है।

WHO ने कहा है कि इस वैरिएंट के 100 से भी कम जिनोम सीक्वेंस उपलब्ध हैं। अभी तक हम इस वैरिएंट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते। हम बस ये जानते हैं कि इस वैरिएंट के बहुत सारे म्यूटेशंस हैं और इसका असर इस बात पर भी पड़ेगा कि वायरस किस तरह से बिहेव करता है। फिलहाल, रिसर्चर्स वैरिएंट और म्यूटेशन को और बेहतर तरीके से समझने की कोशिश कर रहे हैं। इसे पूरी तरह समझने में हमें अभी कुछ हफ्तों का समय लगेगा।

नए वैरिएंट की वजह से दक्षिण अफ्रीका में पिछले 1 हफ्ते में नए केसेस में 200% से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के पीछे इसी वैरिएंट को वजह माना जा रहा है। साथ ही बोत्सवाना, इजराइल और हॉन्ग-कॉन्ग तक फैल भी चुका है। इस वैरिएंट के अब तक 77 मरीज मिल चुके है। चिंता वाली बात ये है कि बोत्सवाना में पूरी तरह वैक्सीनेटेड लोग भी इसकी चपेट में आ गए हैं। हॉन्ग-कॉन्ग में इस वैरिएंट के दो मरीज मिले हैं। दोनों मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है और निगरानी की जा रही है। इजराइल में भी इस वैरिएंट का एक मरीज मिला है। संक्रमित व्यक्ति दक्षिण अफ्रीकी देश मलावी से लौटा है।

वैरिएंट को लेकर भारत क्या कर रहा है?

वैरिएंट से बढ़ती चिंता को देखते हुए भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश दिया है कि वे दक्षिण अफ्रीका, हॉन्ग कॉन्ग और बोत्स्वाना से आने या जाने वाले यात्रियों की सख्ती से जांच करें। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखी एक चिट्ठी में कहा है कि इस वैरिएंट का म्यूटेशन काफी ज्यादा बताया जा रहा रहा है। इसलिए इन देशों से यात्रा करने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री रिस्क की कैटेगरी में हैं।

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे कोरोना पर बैठक करेंगे। मीटिंग में सरकार के टॉप अधिकारी शामिल होंगे। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, पीएम के प्रधान सचिव पीके मिश्रा, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल मीटिंग में शामिल होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी इसकी अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान कोविड-19 की स्थिति और वैक्सीनेशन पर चर्चा होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!