न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर कोरोना से मुक्ति कब मिलेगी... जानें क्या कहा भारत के बड़े वैज्ञानिक ने

निदेशक अनुराग अग्रवाल ने कहा है कि दिल्ली और मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में कोरोना खत्म हो रहा है, लेकिन टियर 2 शहरों यानी लखनऊ, कानपुर, पटना, वडोदरा, सूरत जैसे शहरों में यह अब भी एक समस्या है। इनमें से कुछ शहरों पर अभी असर होना बाकी है। निश्चित तौर पर पूरे भारत में संक्रमण की रफ्तार एक जैसी नहीं है, इसलिए ढलान पर आने से पहले कुछ जगहों पर कोरोना संक्रमण के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 01 Feb 2022 12:43:46

आखिर कोरोना से मुक्ति कब मिलेगी... जानें क्या कहा भारत के बड़े वैज्ञानिक ने

कोरोना को आए दो साल से ज्यादा का समय हो गया है। देश में अब भी रोजाना 2 लाख से ज्यादा मरीज मिल रहे है वहीं, मौतें भी हो रही है। ऐसे में सभी लोगों के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर कोरोना से मुक्ति कब मिलेगी। अब तक वैज्ञानिक इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए हैं। ऐसे में कोरोना वायरस को समझने में लगातार अपनी रिसर्च को आगे बढ़ाते हुए सीएसआईआर (Council of Scientific & Industrial Research – CSIR) में इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (Institute of Genomics and Integrative Biology) के निदेशक अनुराग अग्रवाल ने कहा है कि दिल्ली और मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में कोरोना खत्म हो रहा है, लेकिन टियर 2 शहरों यानी लखनऊ, कानपुर, पटना, वडोदरा, सूरत जैसे शहरों में यह अब भी एक समस्या है। इनमें से कुछ शहरों पर अभी असर होना बाकी है। निश्चित तौर पर पूरे भारत में संक्रमण की रफ्तार एक जैसी नहीं है, इसलिए ढलान पर आने से पहले कुछ जगहों पर कोरोना संक्रमण के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक अनुराग अग्रवाल ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अभी COVID-19 खत्म नहीं हुआ है। यह कब खत्म होगा, इसके बारे में भी पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है, लेकिन अगर इससे मुकाबले की बात करें तो अब स्कूलों को खोलने का समय आ गया है। हालांकि इसमें हमें काफी सावधानियां बरतने की जरूरत है।

अनुराग अग्रवाल ने कहा कि हमें सामान्य तरीकों से इसे पहले ही खोल देना चाहिए। इसके लिए बहुत ज्यादा सावधानी भी बरतने की भी जरूरत नहीं है। ईमानदारी से कहूं तो कम से कम बड़े शहरों में तो स्कूलों को बंद करने का कोई मतलब नहीं है। कोरोना के ढलान यानी एंडगेम को हमें महामारी के अंत के रूप में नहीं देखना चाहिए

अनुराग अग्रवाल ने बताया कि हम वायरस और इम्यूनिटी को लेकर अब भी हमारे पास कंफ्यूजन ही है। उन्होंने कहा कि जब स्पेन ने दक्षिण अमेरिका पर आक्रमण किया, तो वे अपने साथ कई बीमारियों और विषाणुओं को लेकर भी गए। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि वायरस ने यूरोप को प्रभावित नहीं किया लेकिन वहां के लोगों की मौत का कारण जरूर बना था। इसी तरह चिकन पॉक्स के कारण कई अमेरिकियों की मौत हो गई। इस परिप्रेक्ष्य में देखें तो कोरोना वायरस आने के बाद शुरुआती दौर में हम में से किसी के पास इस वायरस से निपटने के लिए इम्यूनिटी नहीं थी। यही कारण है कि डेल्टा बहुत ज्यादा आक्रामक हो गया। उस समय तक अधिकांश लोगों को वैक्सीन भी नहीं लगी थी।

अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अब हम यह देख रहे हैं कि वैक्सीन का कितना महत्व है। आमतौर पर यह देखा जाता है कि जो व्यक्ति एक बार संक्रमित हो चुका है और उसने वैक्सीन की दोनों खुराक लगा ली है, तो ऐसे व्यक्तियों में कोरोना होने से अस्पताल जाने और मौत की आशंका बहुत कम हो जाती है।

अनुराग अग्रवाल ने कहा कि ओमिक्रॉन आने तक 80 से 90 प्रतिशत वयस्कों को टीका लग चुका था। यही कारण है कि ओमिक्रॉन का गंभीर असर हम पर नहीं हो रहा है।

अनुराग अग्रवाल ने बताया कि वायरस के खतरनाक म्यूटेंट में बदलने की आशंका अब बहुत कम है। इसलिए इसके गंभीर परिणाम भी अब कम ही होंगे।

अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अगर स्मॉल पॉक्स, पोलियो और फ्लू पर नजर डालें तो कोरोना के संदर्भ में फ्लू को चुनना बेहतर होगा क्योंकि पोलिया, स्मॉल पॉक्स लगभग मिट चुका, लेकिन फ्लू आज भी हमें परेशान कर रहा है। इसलिए हम कह सकते हैं कि कोविड-19 जाने वाला नहीं है। समय के साथ इसकी गंभीरता कम होती जाएगी, लेकिन हाई रिस्क वाले लोगों को यह प्रभावित करता रहेगा। लेकिन इतना तय है कि इससे होने वाली तबाही और कठिनाई बहुत कम हो जाएगी। अगर वायरस का रूप अचानक बदल जाता है तो यह परेशानी का सबब बन सकता है लेकिन इसकी आशंका अभी फिलहाल नहीं दिख रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर