न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

West Bengal: सौरव गांगुली को जन्मदिन की बधाई देने घर पहुंचीं सीएम ममता बनर्जी, चर्चाएं शुरू

ममता और सौरव गांगुली की इस मुलाकात को बेहद महत्‍वपूर्ण बताया जा रहा है। हाल ही में हुए बंगाल चुनावों में बीजेपी सौरव गांगुली को अपनी पार्टी में शामिल करने के प्रयास में थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Jul 2021 7:50:11

West Bengal: सौरव गांगुली को जन्मदिन की बधाई देने घर पहुंचीं सीएम ममता बनर्जी, चर्चाएं शुरू

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं मौजूदा समय में बीसीसीआई (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) गुरुवार यानी आज 8 जुलाई को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। गांगुली का जन्म 8 जुलाई 1972 को कोलकाता में हुआ था। सौरव गांगुली को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं। वहीं, शाम को बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने उनके घर पहुंचीं और घर जाकर उन्हें जन्म दिन की बधाई दी हैं। सीएम ने सौरव गांगुली को फुल का गुलदस्ता और केक भेंट की। सीएम के सौरव गांगुली के घर जाने के बाद से राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं। ममता और सौरव गांगुली की इस मुलाकात को बेहद महत्‍वपूर्ण बताया जा रहा है। हाल ही में हुए बंगाल चुनावों में बीजेपी सौरव गांगुली को अपनी पार्टी में शामिल करने के प्रयास में थी।

बता दें कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी की करारी शिकस्त देकर ममता बनर्जी तीसरी बार बंगाल की सीएम बनी हैं। राजभवन में आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में अन्य आमंत्रित अतिथियों में सौरव गांगुली का भी नाम शामिल था। सौरव गांगुली उस शपथ समारोह में शामिल भी हुए थे। सौरव गांगुली का ममता बनर्जी से काफी पुराना संपर्क रहा है। ममता बनर्जी सौरव गांगुली को अकादमी बनाने के लिए न्यूटाउन में जमीन भी आवंटित की थी, हालांकि बाद में उन्होंने वह जमीन वापस कर दी थी।

खुद को राजनीति से रका दूर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान ये अटकलें लगाई जा रही थी कि सौरव गांगुली पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में हिस्सा लेंगे और बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे, लेकिन उन्होंने खुद को राजनीति से अलग रखा और सक्रिय रूप से कभी भी बीजेपी के साथ नहीं दिखें और न ही किसी अन्य पार्टी या टीएमसी के लिए प्रचार किया था।

गांगुली का हालचाल लेने अस्पताल गई थी ममता बनर्जी

गौरतलब है कि ममता बनर्जी और सौरव गांगुली के बीच बेहद अच्‍छे संबंध हैं। इस साल जनवरी में जब सौरव गांगुली को हार्ट अटैक हुआ था तब ममता उनका हालचाल लेने अस्‍पताल भी गई थीं। सौरव को बंगाल क्रिकेट संघ का अध्‍यक्ष बनाने में ममता की बड़ी भूमिका रही है। बीसीसीआई अध्‍यक्ष बनने के बाद गांगुली ने यह पद छोड़ दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत