न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पश्चिम बंगाल: साधुओं को अपहरणकर्ता समझ भीड़ ने पीटा, 12 गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों की भीड़ साधुओं के वाहन में तोड़फोड़ कर रही है। महाराष्ट्र के पालघर में हुई मॉब लिंचिंग की घटना से जोड़कर इसको देखा जा रहा है। देशभर में ममता सरकार की निंदा की जा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 13 Jan 2024 3:23:58

पश्चिम बंगाल: साधुओं को अपहरणकर्ता समझ भीड़ ने पीटा, 12 गिरफ्तार

पुरुलिया (पश्चिम बंगाल)। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। इसी बीच देश में माहौल बिगाड़ने की कोशिश भी की जा रही है। पश्चिम बंगाल में साधुओं के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां साधुओं को अपहरणकर्ता समझकर भीड़ ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने भीड़ से उनको बचाया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद भाजपा ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल सरकार पर हमला बोला है।

भीड़ ने अपहरणकर्ता समझकर पीटा

यह घटना बंगाल के पुरुलिया जिले की है। 11 जनवरी को उत्तरप्रदेश का एक साधु अपने दो बेटों के साथ मकर संक्रांति त्योहार के लिए एक वाहन से गंगासागर मेले जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने कुछ लड़कियों से रास्ता पूछा तो स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। थोड़ी देर में वहां पर भीड़ जमा हो गई और उन्हें अपहरणकर्ता समझकर हमला कर दिया।

अब तक 12 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने इस घटना को लेकर कहा कि साधु रास्ता भटक गए थे। वे लड़कियों से रास्ता पूछने के लिए रुके थे। लेकिन लड़कियां डरकर भाग गईं और स्थानीय लोगों को लगा कि साधुओं ने लड़कियों से छेड़छाड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने साधुओं को भीड़ से चुंगल से छुड़ाया। पुरुलिया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत बनर्जी ने कहा कि साधुओं से मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। इस मामले में 12 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुरुलिया में पालघर जैसी लिंचिंग की घटना

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों की भीड़ साधुओं के वाहन में तोड़फोड़ कर रही है। महाराष्ट्र के पालघर में हुई मॉब लिंचिंग की घटना से जोड़कर इसको देखा जा रहा है। देशभर में ममता सरकार की निंदा की जा रही है।

भाजपा ने बोला जोरदार हमला

भाजपा IT सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में पालघर जैसी लिंचिंग की घटना हुई है। गंगासागर जा रहे साधुओं को निर्वस्त्र कर पीटा जा रहा है। ममता सरकार में शाहजहां शेख जैसे आतंकवादी को सरकारी संरक्षण मिलता है और साधुओं की हत्या कर रहे है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत