न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

West Bengal News: अपनी ही पार्टी के MLA को TMC विधायक ने खुले मंच से दी धमकी, कहा- हड्डियां तोड़ दूंगा

पश्चिम बंगाल (West Bengal News) में सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर ने अन्य विधायक रबिउल आलम चौधरी को खुले मंच से धमकी दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 31 Jul 2021 11:19:11

West Bengal News: अपनी ही पार्टी के MLA को TMC विधायक ने खुले मंच से दी धमकी, कहा- हड्डियां तोड़ दूंगा

पश्चिम बंगाल (West Bengal News) में सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर ने अन्य विधायक रबिउल आलम चौधरी को खुले मंच से धमकी दी है।

टीएमसी ने भी इस मामले पर सज्ञान लेते हुए कबीर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कबीर भरतपुर सीट से विधायक हैं। इधर, रबिउल भी धमकी भरा वीडियो सामने आने के बाद न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में तृणमूल कांग्रेस में झगड़ा शुक्रवार को उस समय खुलकर सामने आ गई जब पार्टी के एक विधायक ने तृणमूल कांग्रेस एक अन्य विधायक को कथित तौर पर ‘हड्डियां तोड़ने’ की धमकी दे दी। टेलीविजन चैनलों द्वारा दिखाए गए वीडियो में कबीर पार्टी के एक कार्यक्रम में यह धमकी देते दिखे। वह जिले के वरिष्ठ नेता हैं और पूर्व में कांग्रेस में भी रह चुके हैं।

कबीर ने कार्यक्रम में कहा, 'रेजीनगर विधायक रबीउल आलम चौधरी बहुत घमंडी हो गए हैं। अगर आप मेरे रास्ते में आने की कोशिश करेंगे तो मैं आपको सबक़ सिखाऊंगा, मैं आपकी हड्डियां तोड़ दूंगा।'

कबीर की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि भरतपुर के विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान महासचिव चटर्जी ने बताया, 'पार्टी में किसी अन्य विधायक के खिलाफ उनका यह व्यवहार और भाषा सही नहीं है। उन्होंने रेजीनगर विधायक रबिउल आलम चौधरी को व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाया है। पार्टी इसकी मंजूरी नहीं देती है।'

इस मामले पर पूछे गए सवाल पर चौधरी ने कहा, 'मैंने शीर्ष नेतृत्व को इसकी जानकारी दे दी है, अब वे ही निर्णय करेंगे।’ विधायक कबीर से नोटिस पर जल्द से जल्द जवाब देने के लिए कहा गया है। रबिउल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से न्याय की मांग की है।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल

नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’

टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें

दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा

गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई

गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव

पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े

Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’

Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब

'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा

‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती