न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनिया से मिलने के बाद बोली ममता बनर्जी - 2024 में विपक्ष रचेगा इतिहास

सोनिया से मुलाकात के बाद ममता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने मुझे चाय पर बुलाया था, राहुल जी भी वहां मौजूद थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Jul 2021 6:42:00

सोनिया से मिलने के बाद बोली ममता बनर्जी - 2024 में विपक्ष रचेगा इतिहास

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली के दौरे पर हैं। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद आज बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Mamata Banerjee) और वायनाड से सांसद और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मुलाकात की। यह मुलाकात सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर हुई।

सोनिया से मुलाकात के बाद ममता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने मुझे चाय पर बुलाया था, राहुल जी भी वहां मौजूद थे। हमने राजनीतिक परिस्थितियों, पेगासस और कोरोना की ​​स्थिति और विपक्ष की एकता पर चर्चा की। यह बहुत अच्छी मुलाकात थी। मुझे लगता है कि भविष्य में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

ममता बनर्जी ने कहा कि पेगासस मामले पर जनता को सच जानना जरूरी है। ममता बनर्जी ने कहा कि सोनिया गांधी भी विपक्ष की एकजुटता चाहती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस स्थानीय पार्टियों पर विश्वास करती है और स्थानीय पार्टियां कांग्रेस पर। ममता बनर्जी ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कहा, 'भाजपा मजबूत पार्टी है। विपक्ष उससे ज्यादा मजबूत होगा। उम्मीद है कि 2024 में विपक्ष इतिहास रचेगा।'

ये पूछे जाने पर कि क्या वह विपक्ष का नेतृत्व करेंगी, ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए सबको साथ आना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अकेले मैं कुछ भी नहीं हूं, सभी को मिलकर काम करना होगा। ममता ने कहा कि मैं कोई नेता नहीं हूं मैं कार्यकर्ता हूं। मैं सड़क से उठकर यहां तक आई हूं।

ममता ने इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं कमलनाथ, अभिषेक मनु सिंघवी और आनंद शर्मा से मुलाकात की थी। इसी दिन उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत