न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर पलटा खा रहा है मौसम, पूर्वी भारत में भारी बारिश, राजस्थान, मध्यप्रदेश व बिहार में तापमान में गिरावट

पिछले कुछ दिनों से देश में मौसम का मिजाज कुछ बदला सा नजर आ रहा है। कहीं पर भारी बारिश हो रही है तो कहीं पर तेज धूप का अहसास हो रहा है,

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 30 Sep 2023 3:02:18

फिर पलटा खा रहा है मौसम, पूर्वी भारत में भारी बारिश, राजस्थान, मध्यप्रदेश व बिहार में तापमान में गिरावट

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से देश में मौसम का मिजाज कुछ बदला सा नजर आ रहा है। कहीं पर भारी बारिश हो रही है तो कहीं पर तेज धूप का अहसास हो रहा है, कई जगहों पर बादलों ने डेरा डाले हुए है। मौमस की बात करें तो उत्तर पश्चिम भारत और पश्चिमी मध्य भारत के कुछ हिस्सों से मॉनसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज से पूर्वी भारत के राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला जारी होगा। बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। आंशिकतौर पर बादल छाए रह सकते हैं।

इन राज्यों में हो सकती हैं बारिश

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार आज देश के कई इलाके में बारिश हो सकती है। आज मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड, दक्षिणी बिहार, उत्तरी ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, गुजरात, आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मध्य प्रदेश में जमकर बरसेंगे बादल

मध्य प्रदेश में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। कल यानी शुक्रवार को प्रदेश की आठ से भी अधिक जिलों में झमाझम बारिश हुई। इसके साथ ही आज से एक नया मानसून तंत्र मध्य प्रदेश में सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। धार झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, बैतूल, सीधी, सिंगरौली, रीवा, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जिलों में बारिश होने के आसार है।

बिहार में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

बिहार में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का पटना सहित कुछ जिलों में अलर्ट जारी किया है। बिहार में 1 अक्टूबर से मौसम करवट बदल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में पूर्वोत्तर और इससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र चक्रवाती परिसंचरण के साथ समुद्र तल से औसत 7.6 किमी ऊपर तक स्थित है। पटना, गया, आरा सहित कई जिलों में सुबह सुबह बारिश हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी