न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजधानी दिल्ली में शीतलहर के चलते बढ़ी ठंड, 4.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है, जिससे तापमान में गिरावट आ रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Dec 2021 9:01:36

राजधानी दिल्ली में शीतलहर के चलते बढ़ी ठंड, 4.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान

उत्तर भारत के पहाड़ों में लगातार हो रहे हिमपात ने मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ा दी है। राष्ट्रीय दिल्‍ली समेत पूरा उत्तर भारत इस समय शीतलहर से ठिठुर रहा है। दिल्ली में आज (सोमवार) यानी 20 दिसंबर की सुबह न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी में सर्द हवाएं चलने यानी शीतलहर का प्रकोप दिनभर जारी रहने का अनुमान जताया है। सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (सोमवार) न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से काफी कम है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है, जिससे तापमान में गिरावट आ रही है।

मौसम विभाग (IMD) की मानें तो मंगलवार की रात तक शीतलहर चलेगी यानी तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस या उससे ज़्यादा कम रहेगा लेकिन उसके राहत की उम्मीद है।

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 21 दिसंबर के बाद सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। पश्चिम से चलने वाली हवाओं की रफ्तार आने वाले दिनों में कम होगी। जिसकी वजह से ठंड का असर भी कम होगा और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। शीतलहर के कम होने के ठीक बाद यानी 22 दिसंबर से उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इसका असर दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में भी रहेगा। राजधानी को सुबह और शाम के वक्त सर्द हवाओं से राहत तो मिलेगी लेकिन धुंध और बादल का डबल अटैक परेशान कर सकता है।

राजस्थान में कडाके की ठंड का दौर जारी

राजस्थान में भी कड़ाके की सर्दी जारी है। राज्य के शेखावाटी में रविवार को न्यूनतम तापमान माइनस 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार की रात अब तक की सबसे ठंडी रात रही। इससे पहले साल, 2014 में 30 दिसंबर को यहां तापमान माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, चुरु में भी तापमान माइनस 2.6 डिग्री दर्ज किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री