न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Weather: यूपी में आंधी-तूफान का अलर्ट, दिल्ली को मिल सकती है गर्मी से राहत, राजस्थान में गर्म हवा बढ़ाएगी टेंशन

उत्तर प्रदेश में आंधी और हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कई जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, एमपी और राजस्थान समेत अन्य राज्यों में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है। जानें पूरे देश का मौसम अपडेट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 20 Apr 2025 9:42:48

Weather: यूपी में आंधी-तूफान का अलर्ट, दिल्ली को मिल सकती है गर्मी से राहत, राजस्थान में गर्म हवा बढ़ाएगी टेंशन

उत्तर भारत के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी और हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले छह दिनों तक लू से राहत मिलने की संभावना है, जबकि राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में भीषण गर्मी और लू का असर जारी रहेगा।

यूपी में आंधी-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। 20 अप्रैल तक मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

20 अप्रैल को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत पूर्वी और मध्य यूपी के जिलों में आंधी और हल्की वर्षा की संभावना है।

दिल्ली में गर्मी से थोड़ी राहत

राजधानी दिल्ली में भी बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश के चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। शनिवार सुबह कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, और दिनभर आंशिक बादल छाए रहे। साथ ही मध्यम गति की हवा चलने से गर्मी का असर थोड़ा कम महसूस हुआ। हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले छह दिनों तक लू से राहत मिल सकती है।

गर्मी ने दिखाया असली रंग

अप्रैल का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। इस सप्ताह अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

राजस्थान की गर्म हवा बढ़ाएगी परेशानी

राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं के कारण वातावरण में गर्माहट और बढ़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान लोगों को तेज धूप और लू से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

गर्मी से बचाव जरूरी

गर्मी के मौसम में दोपहर के समय तेज धूप से बचना चाहिए। शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। बाहर निकलते समय सिर और चेहरे को ढंकें और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करें। अप्रैल और मई के महीने आमतौर पर सबसे गर्म होते हैं, और इस समय शादियों का भी सीजन चल रहा है, ऐसे में सतर्कता जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल