Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली पुलिस कमिश्नर को जल मंत्री आतिशी का पत्र, हो रही राजधानी में पाइपलाइन काटने की साजिश

देश की राजधानी दिल्ली में पानी किल्लत को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस बीच दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय राजधानी में पाइपलाइन काटने की साजिश हो रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 16 Jun 2024 4:02:51

दिल्ली पुलिस कमिश्नर को जल मंत्री आतिशी का पत्र, हो रही राजधानी में पाइपलाइन काटने की साजिश

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में पानी किल्लत को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस बीच दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय राजधानी में पाइपलाइन काटने की साजिश हो रही है। आतिशी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने मुख्य वाटर पाइपलाइन को सुरक्षा देने का आग्रह किया है।

पत्र में उन्होंने कहा है कि दिल्ली भीषण गर्मी और जल संकट से जूझ रही है। यमुना में पानी की कमी के कारण जल उत्पादन में लगभग 70 मिलियन गैलन प्रतिदिन की गिरावट आई है। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में पानी की कमी हो रही है। ऐसे में पानी की एक-एक बूंद कीमती हो जाती है।

आतिशी ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड की पेट्रोलिंग टीम को शनिवार को साउथ दिल्ली राइजिंग मेन पाइपलाइन में गढ़ी मेंडू ट्रांसफार्मर के पास बड़ी लीकेज मिली। जांच पर पता चला कि 375 एमएम के 5 बोल्ट और 12 इंच का एक बोल्ट किसी ने काटा था। ऐसा लग रहा है कि दिल्ली में पानी की परेशानी बढ़ाने के लिए षड्यंत्र हो रहा है।"

इस पाइपलाइन रिपेयर करने में दिल्ली जल बोर्ड को छह घंटे लगे। शाम चार बजे से रात 10 बजे तक रिपेयर चला। इस दौरान साउथ दिल्ली की पानी की आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इसका नतीजा है कि तकरीबन 25 प्रतिशत कम पानी आज साउथ दिल्ली पहुंचा। उन्होंने सवाल किया, "ये कौन लोग हैं जो दिल्ली की पानी की व्यवस्था बिगाड़ने का षड्यंत्र कर रहे हैं?"
उन्होंने आगे कहा, "इस समय कोई भी बेईमानी और तोड़फोड़ दिल्ली के लोगों के सामने पहले से ही मौजूद पानी की कमी को और भी बदतर बना देगी। मैं आपके सहयोग के लिए आपको धन्यवाद देना चाहूंगी।"

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका