न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

युद्धरत इजरायल ने लश्कर-ए-तैयबा को किया आतंकी संगठन घोषित

हमास के खिलाफ युद्ध लड़ रहे इजरायल ने आज एक बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान में फले फूले आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 21 Nov 2023 2:38:21

युद्धरत इजरायल ने लश्कर-ए-तैयबा को किया आतंकी संगठन घोषित

नई दिल्ली। हमास के खिलाफ युद्ध लड़ रहे इजरायल ने आज एक बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान में फले फूले आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। तमाम आतंकी घटनाओं के लिए जिम्मेदार यह संगठन पहले से ही भारत और अमेरिका जैसे देशों की ओर से आतंकी संगठन घोषित किया जा चुका है। इस घोषणा के साथ ही इजरायल ने यह भी कहा है कि ऐसा करने के लिए भारत सरकार ने उससे कोई अनुरोध नहीं किया है।

भारत में इजरायली दूतावास ने इसके बारे में आधिकारिक बयान जारी किया है। अपने बयान में इजरायल ने कहा है, मुंबई हमले की 15वीं बरसी के मौके पर इजरायल ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकी संगठन घोषित किया है। बिना भारत सरकार के अनुरोध किए ही इजरायल की सरकार ने इसके लिए सभी जरूरी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं और इसे इजरायल के अवैध आतंकी संगठनों की लिस्ट में शामिल करने के लिए सभी नियमों को पूरा कर लिया है।

15 साल पहले मुंबई पर हुआ था हमला

मुंबई पर 26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने हमला कर दिया था। पाकिस्तान से आए इन आतंकियों ने भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। इस हमले में कुल 166 लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस हमले के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में 9 आतंकी मारे गए थे। वहीं, अजमल कसाब नाम के आतंकी को जिंदा पकड़ लिया गया था और बाद में उसे फांसी दे दी गई।

दूसरी तरफ, इजरायल भी एक महीने से लगातार हमास के खिलाफ लड़ रहा है और अपने उन नागरिकों को छुड़ाने में लगा हुआ है जिन्हें बंधक बना लिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति

20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी

'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें

श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन

'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके

दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट

पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला

राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग

सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे

चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया

जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी

मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स