न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Waqf Bill: 'यह मुसलमानों की भलाई नहीं, बल्कि उनकी विरासत मिटाने की साजिश' - लोकसभा में बोलीं इकरा हसन

लोकसभा में वक्फ बोर्ड विधेयक पर चर्चा के दौरान सपा सांसद इकरा हसन ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने इसे मुसलमानों की विरासत मिटाने की साजिश बताया और गरीबों के हक को खतरे में डालने का आरोप लगाया।

Posts by : Varsha Singh | Updated on: Wed, 02 Apr 2025 9:42:09

Waqf Bill: 'यह मुसलमानों की भलाई नहीं, बल्कि उनकी विरासत मिटाने की साजिश' - लोकसभा में बोलीं इकरा हसन

लोकसभा में बुधवार को वक्फ बोर्ड विधेयक पेश किया गया, जिस पर चर्चा के दौरान कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने अपनी आपत्तियां जोरदार तरीके से रखीं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार द्वारा लाया गया यह बिल मुसलमानों की भलाई के बजाय उनकी विरासत और पहचान को मिटाने का प्रयास है।

'ईद के बाद नई पाबंदी', इकरा हसन ने जताई नाराजगी

विधेयक पर बोलते हुए इकरा हसन ने कहा, "मैं इस बिल के समय पर लाए जाने की प्रशंसा करना चाहती हूं। अभी ईद की खुशियां खत्म भी नहीं हुई थीं कि हमारी जड़ों पर एक और फरमान आ गया। पहले उत्तर प्रदेश में मुसलमानों के नमाज पढ़ने पर रोक लगाने की कोशिश की गई, और अब यह विधेयक लाया गया है।"

अपनी बात को मजबूती देने के लिए उन्होंने एक शेर भी पढ़ा:

"निसार मैं तेरी गलियों पर ऐ वतन, जहां चली है रिवाजो गैर,
कि जहां कोई न सर उठाकर चल सके..."

विधवा महिला का ज़िक्र, लाखों गरीबों के लिए जताई चिंता

इकरा हसन ने सदन में बताया कि ईद के दिन एक विधवा महिला अपनी बेटी के साथ उनके पास आई और चिंता जताई कि वह वक्फ की संपत्ति पर रहती है, लेकिन नए बिल से उसकी जमीन छिन जाने का डर है। उन्होंने कहा, "ऐसे लाखों गरीब लोग हैं, जो वक्फ की संपत्ति से जुड़े हैं और इस बिल से उनका जीवन संकट में आ सकता है।" उन्होंने "वक्फ बाय यूजर क्लॉज" को हटाने का विरोध करते हुए कहा कि इससे कई संपत्तियां वक्फ का दर्जा खो देंगी और हजारों परिवारों को बेघर होना पड़ेगा।

'धार्मिक ट्रस्टों को मिले अधिकार, लेकिन वक्फ बोर्ड को नहीं?'

इकरा हसन ने तर्क दिया कि भारतीय न्यायालयों ने पहले ही यह मान्यता दी है कि वक्फ बाय यूजर सिर्फ वक्फ बोर्ड की सौगात नहीं, बल्कि अन्य धार्मिक ट्रस्टों को भी इसी आधार पर कानूनी अधिकार मिले हैं। उन्होंने कहा, "अगर यह विधेयक कानून बन जाता है, तो वक्फ बोर्ड अपने अधिकार खो देगा, लेकिन अन्य धार्मिक ट्रस्टों को यह सुविधाएं मिलती रहेंगी। यह संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 का स्पष्ट उल्लंघन है, जो धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव के खिलाफ है।"

'विवाद होते ही वक्फ की संपत्ति खत्म?' सत्ता पक्ष पर साधा निशाना

उन्होंने विधेयक में संशोधन को सत्ता पक्ष की "चालाकी" बताते हुए कहा कि अगर कोई वक्फ संपत्ति विवादित हो जाती है, तो उसका वक्फ का दर्जा खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा, "यह संशोधन व्यर्थ है। असल में, यह बिल मुसलमानों के वजूद और विरासत को मिटाने की साजिश है।" इकरा हसन के बयान के बाद लोकसभा में इस विधेयक पर बहस और तेज हो गई। अब देखना यह होगा कि सरकार इस पर क्या रुख अपनाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं