Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वक्फ संशोधन बिल आज लोकसभा में होगा पेश, विपक्ष से भारी विरोध की आशंका

वक्फ संशोधन विधेयक आज लोकसभा में पेश किया जाएगा, जिसमें विपक्षी दलों के विरोध और संभावित हंगामे की आशंका है। सत्तारूढ़ राजग के सहयोगी दल विधेयक के समर्थन में मजबूती से खड़े हैं। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने विपक्षी सांसदों के समर्थन का भी दावा किया है, जबकि गृह मंत्री अमित शाह चर्चा में शामिल हो सकते हैं। विधेयक के पारित होने के बाद इसे राज्यसभा में पेश किया जाएगा।

Posts by : Varsha Singh | Updated on: Wed, 02 Apr 2025 9:05:34

वक्फ संशोधन बिल  आज लोकसभा में  होगा पेश, विपक्ष से भारी विरोध की आशंका

सभी दलों से व्यापक विमर्श के बाद वक्फ संशोधन विधेयक आज बुधवार को लोकसभा में पेश किया जाएगा। यह विधेयक लगभग तय माना जा रहा है कि बुधवार को ही पारित हो जाएगा, हालांकि इस दौरान विपक्षी दलों से भारी हंगामा होने की आशंका है, क्योंकि कई विपक्षी पार्टियां इसके खिलाफ हैं।

जदयू-तेदेपा सरकार के साथ

सत्तारूढ़ राजग के प्रमुख सहयोगी दल, जैसे जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और तेलुगु देसम पार्टी (तेदेपा), साथ ही अन्य दल सरकार के साथ मजबूती से खड़े हैं और विधेयक के समर्थन में मतदान करेंगे। सदन में सत्तापक्ष के पास पर्याप्त संख्या है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि विधेयक को दोनों सदनों में आसानी से पारित कर लिया जाएगा।

किरण रिजिजू का दावा


संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि राजग के सभी दल विधेयक के समर्थन में पूरी तरह से एकजुट हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि विपक्ष के कुछ सांसदों का समर्थन भी उन्हें प्राप्त है। रिजिजू ने बताया कि प्रश्नकाल समाप्त होते ही विधेयक को पेश किया जाएगा।

अमित शाह रहेंगे मौजूद

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में इस विधेयक पर आठ घंटे चर्चा करने का फैसला किया गया है, जिसे आवश्यकतानुसार बढ़ाया भी जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता विधेयक पर चर्चा में शामिल हो सकते हैं।

पुष्पा 2 के मेकर्स ने किया निर्माण

वक्फ संशोधन विधेयक को पिछले साल आठ अगस्त को लोकसभा में पेश किया गया था, लेकिन विपक्ष के विरोध के कारण इसे संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेज दिया गया था। जेपीसी ने राजग के सहयोगी दलों द्वारा किए गए सुझावों को शामिल किया है। इस विधेयक का निर्माण पुष्पा 2 के मेकर्स ने किया है और इसमें सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा भी विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।

विधेयक के समर्थन में व्हिप जारी

तेदेपा, जदयू, शिवसेना, लोजपा (रामविलास), रालोद जैसे सहयोगी दलों ने विधेयक के समर्थन की घोषणा की है और अपने सांसदों के लिए व्हिप भी जारी कर दिए हैं। जेपीसी ने इस विधेयक में 14 बदलावों का सुझाव दिया था, जो अब नए संशोधन विधेयक में शामिल किए गए हैं।

विपक्ष का विरोध और संभावित वॉकआउट

विपक्षी दलों का आरोप है कि सरकार सांसदों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। कुछ विपक्षी दलों ने सदन से वॉकआउट करने की धमकी दी है। विपक्षी नेताओं ने मंगलवार को संसद भवन में बैठक कर कहा कि मोदी सरकार के विभाजनकारी एजेंडे के खिलाफ पूरा विपक्ष एकजुट है और वे इस विधेयक को पारित होने से रोकने के लिए संघर्ष करेंगे।

राज्यसभा में पेश होने की संभावना


लोकसभा से पारित होने के बाद इस विधेयक को गुरुवार को राज्यसभा में पेश किए जाने की संभावना है। राज्यसभा में इस पर आठ घंटे की चर्चा की योजना है। वर्तमान में राज्यसभा में कुल 236 सदस्य हैं, जिनमें से बहुमत के लिए 119 सदस्यों का समर्थन चाहिए।

विपक्षी दलों की स्थिति


राज्यसभा में भाजपा के 98 सदस्य हैं, जबकि सहयोगी दलों के 19 सदस्य और छह मनोनीत सदस्य भी हैं। कुल मिलाकर सत्तापक्ष को 125 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। वहीं विपक्षी खेमे में कांग्रेस के 27 सदस्य और अन्य दलों के 60 सदस्य हैं, जिनकी संख्या 88 तक पहुंच रही है।
लोकसभा में वर्तमान सदस्यता - 542

सत्ता पक्ष

दल - सदस्यों की संख्या

भाजपा -240
तेदेपा - 16
जदयू - 12
शिवसेना - 07
लोजपा (आर)- 05
जदएस -02
जनसेना- 02
रालोद -02
अन्य -07
कुल - 293

विपक्ष

दल - सदस्य
कांग्रेस -99
समाजवादी पार्टी -37
तृकां -28
द्रमुक- 22
शिवसेना (यूबीटी) - 09
वामदल- 08
राकांपा (शरद) -08
राजद - 04
आप - 03
झामुमो - 03
आइयूएमएल - 03
नेशनल कान्फ्रेंस - 02
अन्य - 11
कुल- 237

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मालविका मोहनन ने शुरू की 'पॉकेट नॉवेल' की डबिंग, विजय सेतुपति के साथ 14 जनवरी को आएगी फिल्म
मालविका मोहनन ने शुरू की 'पॉकेट नॉवेल' की डबिंग, विजय सेतुपति के साथ 14 जनवरी को आएगी फिल्म
नागार्जुन की 'किंग 100' तय समय पर होगी रिलीज, मेकर्स ने जारी किया 30 दिन का काउंटडाउन पोस्टर
नागार्जुन की 'किंग 100' तय समय पर होगी रिलीज, मेकर्स ने जारी किया 30 दिन का काउंटडाउन पोस्टर
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
ईशा सिंह से अलग हुए अविनाश मिश्रा, बोले- रिश्ते के टूटने की जिम्मेदारी मेरी
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
जीवा की 'थगप्पन' को CBFC से मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, 24 दिसंबर को होगी रिलीज
जीवा की 'थगप्पन' को CBFC से मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, 24 दिसंबर को होगी रिलीज
astrology