न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नोएडा में 100 मीटर लंबी दीवार गिरी, 3 लोगों की मौत, नाली की ईंटें निकालते समय हुआ हादसा

गौतमबुद्धनगर जनपद के सेक्टर 21 स्थित पॉश इलाके में एक अपार्टमेंट की 100 मीटर लंबी बाउंड्री वाल गिरने से 3 लोगों की दबकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Sep 2022 11:26:07

नोएडा में 100 मीटर लंबी दीवार गिरी, 3 लोगों की मौत, नाली की ईंटें निकालते समय हुआ हादसा

गौतमबुद्धनगर जनपद के सेक्टर 21 स्थित पॉश इलाके में एक अपार्टमेंट की 100 मीटर लंबी बाउंड्री वाल गिरने से 3 लोगों की दबकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। पुलिस के आला अधिकारी और डॉक्टर्स व एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गए हैं। नोएडा के सेक्टर 21 में जलवायु विहार की यह घटना है। दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची हैं। आशंका जताई जा रही है कि हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि जलवायु बिहार अपार्टमेंट के नाली की रिपेयरिंग का काम चल रहा था, तभी यह बॉउंड्री वॉल गिरी। अभी तक मलबे में से 4 लोगों को निकाला गया है। 2 मौतें जिला अस्पताल और एक की मौत कैलाश अस्पताल में होने की सूचना मिली है। एक घायल का इलाज चल रहा है।

डीएम ने कहा कि घटना क्यों हुई, इसकी जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नोएडा अथॉरिटी की तरफ से ठेके पर काम करवाया जा रहा था। नाली की ईंटें निकालते समय यह हादसा हुआ।

4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। डीएम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के सीएम ने निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आपदा राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की राहत राशि देने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तिहाड़ से रिहाई के बाद सौरव दास का पहला पोस्ट, फिर उठाई CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारत अलर्ट, नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी; मैक्रों ने ट्रंप को दिया जवाब

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, केजरीवाल ने दी बधाई; बोले- देश के लिए संघर्ष करते रहें

तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी

अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट

दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप