Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुतिन से बगावत के दो महीने बाद वैगनर आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोझिन का विमान क्रैश, 10 लोगों की मौत

जून में रूसी सेना के खिलाफ विद्रोह के जनक रहे वैगनर आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोझिन का कल प्लेन क्रेश हो गया। इस हादसे में प्रिगोझिन समेत 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। गौरतलब है कि प्रिगोझिन उसी वैगनर आर्मी के चीफ थे, जिसने जून में रूसी सेना के खिलाफ विद्रोह किया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 24 Aug 2023 11:04:07

पुतिन से बगावत के दो महीने बाद वैगनर आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोझिन का विमान क्रैश, 10 लोगों की मौत

मास्को। जून में रूसी सेना के खिलाफ विद्रोह के जनक रहे वैगनर आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोझिन का कल प्लेन क्रेश हो गया। इस हादसे में प्रिगोझिन समेत 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। गौरतलब है कि प्रिगोझिन उसी वैगनर आर्मी के चीफ थे, जिसने जून में रूसी सेना के खिलाफ विद्रोह किया था। अहम् बात यह है कि प्रिगोझिन को कभी पुतिन के सबसे करीबी नेताओं में एक माना जाता था। येवगेनी प्रिगोझिन पुतिन के रसोइये के तौर पर जाने जाते थे।

प्रिगोझिन की मौत के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वेस्टर्न मीडिया में भी प्रिगोझिन की मौत के पीछे पुतिन का हाथ बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर पुतिन का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें पुतिन से इंटरव्यू में पूछा गया,''क्या आप माफ करने में सक्षम हैं? इस पर पुतिन कहते हैं, हां, लेकिन हर किसी को नहीं। इस पर उनसे पूछा जाता है कि आपके लिए किसे भूलना असंभव है। इस पर पुतिन कहते हैं, विश्वासघात को।

प्रिगोझिन ने जून में किया था विरोध

जून 2023 में हजारों की संख्या में हथियारबंद लड़ाके रूस की सड़कों पर नजर आ रहे थे। ये लड़ाके रूस की सेना के खिलाफ विद्रोह कर रहे थे। वैगनर आर्मी के इन लड़ाकों ने कुछ ही देर में रूस के दक्षिणी शहर रोस्तोव को कब्जे में ले लिया था। इसके बाद ये लड़ाके रूस की राजधानी मॉस्को की तरफ निकल पड़े। जिसने भी ये तस्वीर देखी, वह हैरत में था। सवाल उठने लगे कि क्या दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं में एक व्लादिमीर पुतिन की रूस में ही पकड़ ढीली पड़ गई है।

पुतिन ने इस गृह युद्ध की स्थिति को बातचीत से निपटाना ठीक समझा। राष्ट्रपति पुतिन ने बेलारूस के राष्ट्रपति की मदद से 24 घंटे में ही इसे टाल दिया था। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की मध्यस्थता के बाद वैगनर आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने लड़ाकों को पीछे हटाने का ऐलान कर दिया था। लेकिन पुतिन ने कठोर शब्दों में संदेश दिया, ''हमारी पीठ में छुरा घोंपा गया और उन्हें इसकी सजा मिलेगी। हम अपने लोगों की सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं। हथियारबंद बागियों को हम करारा जवाब देंगे।''
CIA ने जताई थी प्रिगोझिन की हत्या की आशंका अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को कहा कि उन्हें उन रिपोर्टों पर आश्चर्य नहीं है, जिसमें वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की प्लेन क्रैश में मौत की बात कही जा रही है। उन्होंने इस घटना के पीछे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बताया।

जानकारों का कहना है कि यह घटना पुतिन के लिए दूसरों को चेतावनी देने का एक तरीका हो सकती है जो उन्हें धोखा दे सकते हैं या रूसी सेना को अपना समर्थन दिखाने का एक तरीका हो सकता है। दरअसल, प्रिगोझिन ने जून में रूसी रक्षा मंत्री और सेना पर गंभीर आरोप लगाते हुए विद्रोह किया था।

व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि बाइडेन को प्लेन क्रैश के बारे में जानकारी दी गई है। बाइडेन ने कहा कि उन्हें वास्तव में नहीं पता कि क्या हुआ है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वे हैरान नहीं हैं। रूस में ऐसा बहुत कुछ नहीं होता है जिसके पीछे पुतिन न हों। बाइडेन और CIA डायरेक्टर विलियम्स बर्न्स ने पिछले महीने प्रिगोझिन की बगावत के बाद उनके लिए संभावित खतरे की संभावना जताई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका