न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा चुनाव: कांग्रेस में शामिल हुईं विनेश फोगाट, 'सड़क से संसद तक लड़ने को तैयार'

कांग्रेस में शामिल होने पर विनेश फोगट ने कहा कि जब उन्हें सड़क पर घसीटा जा रहा था, तब सभी पार्टियां उनके साथ थीं और उन्हें गर्व है कि वह ऐसी पार्टी में शामिल हुई हैं जो महिलाओं के साथ खड़ी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 06 Sep 2024 7:27:35

हरियाणा चुनाव: कांग्रेस में शामिल हुईं विनेश फोगाट, 'सड़क से संसद तक लड़ने को तैयार'

नई दिल्ली। पहलवान विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। पहलवान बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को राजनीति में प्रवेश कर लिया। ओलंपिक में पदक से चूकने के बाद ही विनेश ने खेल से संन्यास की घोषणा कर दी थी। इसके बाद ही उनके और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया के राजनीतिक दंगल में उतरने की अटकलें शुरू हो गई थीं।

कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को राजनीति में प्रवेश कर लिया। दोनों ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। इससे पहले विनेश ने रेलवे की अपनी नौकरी से इस्तीफा दिया और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। कांग्रेस में शामिल होने के साथ ही विनेश और बजरंग के हरियाणा विधानसभा चुनाव में उतरने की अटकले लग रही हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने विनेश और बजरंग को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा, “आज का दिन बहुत बड़ा है। हम शुरू से ही पहलवानों के साथ रहे हैं और आगे भी रहेंगे। हमें इन दोनों ही पहलवानों पर गर्व है।”

इससे कुछ देर पहले विनेश फोगाट ने रेलवे की नौकरी से इस्तीफा देने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी।

दोनों ओलंपियन का पार्टी में स्वागत करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “दोनों ही खिलाड़ियों ने देश का दिल जीता है।”

कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा, “मुझे इस बात की खुशी है कि मैं आज उस पार्टी में हूं, जो महिलाओं के साथ हमेशा रहती है। मैं मीडिया का भी धन्यवाद करना चाहूंगी कि वे हमारे साथ हमेशा रहे। हमारी आवाज को बुलंद करने में मीडिया ने अहम भूमिका निभाई। मुश्किल समय में किसी ने हमारा साथ दिया, तो वह कांग्रेस थी। जब हमने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आवाज उठाई तो हमारे साथ देश की हर पार्टी खड़ी थी, लेकिन भाजपा नहीं थी।”

विनेश ने आगे कहा, “हम कांग्रेस पार्टी और देश को मजबूत करेंगे। ग्राउंड पर रहकर काम करेंगे।"

बजरंग पुनिया ने कहा, “हम कांग्रेस के साथ हमेशा रहेंगे। पूरे देश की पार्टी मुश्किल वक्त में हमारे साथ थी, लेकिन भाजपा ने हमारा साथ नहीं दिया।”

इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दोनों पहलवानों के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। इस दौरान पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। खड़गे ने मुलाकात की तस्वीर भी अपने एक्स हैंडल पर साझा की थी। उन्होंने लिखा था, “चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा! दुनिया में भारत का नाम रौशन करने वाले हमारे प्रतिभाशाली चैंपियन विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया से 10 राजाजी मार्ग पर मुलाक़ात। हमें आप दोनों पर गर्व है।”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी दोनों पहलवानों से मिले थे। उसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा अपने चरम पर पहुंच गई थी कि दोनों कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

विनेश और बजरंग के कांग्रेस में शामिल होने से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को फायदा होगा। पार्टी ने अभी तक उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। ऐसे में अब दोनों को किस सीट से उतारा जाता है, इस पर सभी की निगाहें रहेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत