Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मंडी से कंगना रनौत के खिलाफ लड़ेंगे विक्रमादित्य सिंह, माँ प्रतिभा सिंह ने किया ऐलान

हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे, उनकी मां और राज्य पार्टी प्रमुख प्रतिभा सिंह ने शनिवार को इस बात की घोषणा की। विक्रमादित्य सिंह अभिनेता कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे जिन्हें भाजपा ने मैदान में उतारा है। अपने बेटे की उम्मीदवारी के बारे में बात करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि मंडी के लोग "हमेशा हमारे साथ रहे हैं"। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य के नाम की सिफारिश कांग्रेस आलाकमान के पास भेज दी गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 13 Apr 2024 7:31:53

मंडी से कंगना रनौत के खिलाफ लड़ेंगे विक्रमादित्य सिंह, माँ प्रतिभा सिंह ने किया ऐलान

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे, उनकी मां और राज्य पार्टी प्रमुख प्रतिभा सिंह ने शनिवार को इस बात की घोषणा की। विक्रमादित्य सिंह अभिनेता कंगना रनौत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे जिन्हें भाजपा ने मैदान में उतारा है। अपने बेटे की उम्मीदवारी के बारे में बात करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि मंडी के लोग "हमेशा हमारे साथ रहे हैं"। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य के नाम की सिफारिश कांग्रेस आलाकमान के पास भेज दी गई है।

गौरतलब है कि विक्रमादित्य सिंह के मंडी से लड़ने का ऐलान उनकी मां और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से किया गया है। हालांकि पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर अभी उनके नाम का ऐलान नहीं किया गया है। वहीं दूसरी तरफ आज हिमाचल प्रदेश के प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई है।

वैसे तो विक्रमादित्य सिंह और राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार के बीच टकराव देखने को मिलता है लेकिन इस मुद्दे पर उन्होंने भी सहमति का संकेत दिया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इसके संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि मंडी से हमें युवा नेता मिलेगा ये तय है।



वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह को सशक्त कैंडिडेट माना गया है। गौरतलब है कि फिलहाल इस सीट से प्रतिभा सिंह ही सांसद हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कंगना क्या कर रही हैं या क्या बोल रही है। मंडी के लोग हमेशा हमारे साथ रहे हैं। मैंने कठिन परिस्थितियों में भी सीट जीती है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विक्रमादित्य सिंह की मां प्रतिभा सिंह ने पहले ही यह ऐलान किया है कि वह चुनावी दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। अब वह अपने बेटे को इस सीट से चुनाव लड़ाना चाहती हैं। बता दें कि अगर विक्रमादित्य सिंह मंडी से उम्मीदवार बनाए जाते हैं तो कांग्रेस के भीतर चल रहे आंतरिक टकराव को खत्म करने में मदद मिल सकती है। इसकी वजह यह है कि राज्यसभा चुनाव के बाद से ही क्षेत्रीय यूनिट में काफी गतिरोध देखने को मिला था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका