न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : नौकरी पर भारी पड़ी 20 रुपये के अंडों की चोरी, वीडियो वायरल होने के बाद हवलदार सस्पेंड

एक मामला सामने आया पंजाब में फतेहगढ़ साहिब के ज्योति स्वरूप मोड़ पर जहां एक हवलदार ने रेहड़ी से चार अंडे की चोरी कर ली जो कि उसकी नौकरी पर भारी पड़ गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 14 May 2021 5:43:05

पंजाब : नौकरी पर भारी पड़ी 20 रुपये के अंडों की चोरी, वीडियो वायरल होने के बाद हवलदार सस्पेंड

पुलिस को लेकर कुछ लोगों के मन अच्छे तो कुछ के मन में बुरे विचार हैं। बुरे विचार वाले लोग मामूली हैं लेकिन इनको बढ़ावा देते हैं कुछ ऐसे पुलिस वाले जो अपने गलत काम से सभी पुलिस वालों की छवि खराब करते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया पंजाब में फतेहगढ़ साहिब के ज्योति स्वरूप मोड़ पर जहां एक हवलदार ने रेहड़ी से चार अंडे की चोरी कर ली जो कि उसकी नौकरी पर भारी पड़ गई। 20 रुपये के अंडे चुराने वाले पंजाब पुलिस के हवलदार को एसएसपी अमनीत कौंडल ने सस्पेंड कर दिया है। अंडे चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो एसएसपी अमनीत कौंडल के पास पहुंचा तो उन्होंने तुरंत तहसील गार्द में तैनात हवलदार को सस्पेंड कर दिया। साथ ही हवलदार की विभागीय जांच भी शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार ज्योति स्वरूप मोड़ पर छिंदर नामक व्यक्ति अंडों की सप्लाई करता है। रोजाना की तरह वह अपनी रेहड़ी पर अंडों की सप्लाई देने निकला था। वह उक्त मोड़ पर सड़क किनारे रेहड़ी खड़ी करके सप्लाई देने गया तो वहां खड़े एक हवलदार ने चार अंडे चुराकर अपनी पेंट की जेब में डालकर आटो में बैठ खिसक गया। अंडे चोरी कर रहे हवलदार की यह करतूत एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन में कैद कर ली।

वीडियो वायरल हो गया तो हवलदार के सस्पेंड होने में देर नहीं लगी। रेहड़ी वाले व्यक्ति छिंदर के अनुसार उसकी ट्रे से चार अंडे गायब थे। उसे स्थानीय लोगों ने बताया कि अंडे पुलिस वाले ने चोरी कर लिए हैं। एसएसपी कौंडल ने हवलदार को सस्पेंड करने की पुष्टि करते हुए कहा कि ऐसे मुलाजिमों पर सख्त कार्रवाई से गुरेज नहीं किया जाएगा। लोगों ने एसएसपी अमनीत कौंडल द्वारा की गई तुरंत कार्रवाई की भरपूर शब्दों में सराहना भी की है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप