Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जरूरी खबर : यमुना एक्सप्रेसवे पर 100 KM की रफ्तार से दौड़ाई गाड़ी तो कटेगा चालान, जानें कितनी रह गई है स्पीड लिमिट!

ऐसे में यमुना एक्सप्रसवे डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEDA) ने दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वाहनों की गति सीमा कम कर दी है। इसके तहत अब हल्के वाहन 100 की जगह 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Dec 2021 1:55:15

जरूरी खबर : यमुना एक्सप्रेसवे पर 100 KM की रफ्तार से दौड़ाई गाड़ी तो कटेगा चालान,  जानें कितनी रह गई है स्पीड लिमिट!

यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर 15 दिसंबर के आसपास कोहरे का प्रकोप बढ़ जाता है। इसके चलते दृश्यता कम हो जाती है। यही कारण है कि हादसों की संख्या में इजाफा हो जाती है। ऐसे में यमुना एक्सप्रसवे डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEDA) ने दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वाहनों की गति सीमा कम कर दी है। इसके तहत अब हल्के वाहन 100 की जगह 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगे। इसके अलावा जेपी इंफ्राटेक ने भारी वाहनों की स्पीड लिमिट 80 से घटा कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी है। यह नियम 15 दिसंबर 2021 से 15 फरवरी 2022 तक लागू रहेगा। तय स्पीड के मुताबिक, अब कार सवार को 99 मिनट मतलब 1.39 घंटे में यमुना एक्सप्रेसवे पर अपना सफर पूरा करना होगा। अगर इससे कम वक्त में सफर पूरा किया तो जुर्माना लगेगा। भारी वाहनों के लिए 124 मिनट मतलब 2.4 घंटे का वक्त रखा गया है। इसके साथ यमुना एक्‍सप्रेसवे के अधिकारियों ने कहा कि स्‍पीड की निगरानी का काम कई जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से किया जा रहा है। अगर कोई वाहन चालक इसका उल्लंघन करता है तो उसका ई-चालान कट जाएगा।
बता दें कि कुछ दिन पहले यमुना अथॉरिटी ने यमुना एक्सप्रेसवे का संचालन कर रही कंपनी जेपी इंफ्राटेक वाहनों की स्पीड लिमिट कम करने के लिए पत्र लिखा था। वहीं, यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया कि एक्सप्रेसवे का संचालन कर रही कंपनी जेपी इंफ्राटेक को पत्र भेजकर इसके लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। वैसे यमुना अथॉरिटी ने कदम इस वजह से उठाया था कि सर्दियों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से हादसों की संख्या और बढ़ जाती है। वहीं, सर्दियों में हादसों की रोकथाम के लिए यमुना अथॉरिटी के पत्र के बाद जेपी इंफ्राटेक ने वाहनों की अधिकतम लिमिट कम करने का फैसला किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका