न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'पार्टी नेतृत्व ऐसे मामलों को लेकर बेहद गंभीर...', कर्नल सोफिया पर विजय शाह की विवादित टिप्पणी पर वीडी शर्मा का बयान

मंत्री कुंवर विजय शाह के बयान पर मचा बवाल, MP BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले- पार्टी नेतृत्व संवेदनशील, कर्नल सोफिया को पूरा देश कर रहा सलाम।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 14 May 2025 3:35:48

'पार्टी नेतृत्व ऐसे मामलों को लेकर बेहद गंभीर...', कर्नल सोफिया पर विजय शाह की विवादित टिप्पणी पर वीडी शर्मा का बयान

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कुंवर विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष ने इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। इसी बीच मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा का इस मुद्दे पर बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि पार्टी नेतृत्व ऐसे मामलों को लेकर बेहद गंभीर और संवेदनशील है।

भोपाल में बुधवार, 14 मई को पत्रकारों से बातचीत करते हुए वीडी शर्मा ने कहा, "कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मंत्री कुंवर विजय शाह के बयान पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मेरा कहना है कि भाजपा नेतृत्व बहुत ही संवेदनशील है। जब भी इस प्रकार की घटनाएं होती हैं, तो पार्टी तुरंत उचित संवाद और कार्रवाई करती है। हमारे नेतृत्व ने इस मामले का तुरंत संज्ञान लिया और मंत्री को आवश्यक चेतावनी दी गई। इसलिए किसी को भी इस प्रकार की टिप्पणी का अधिकार नहीं है।"

'देश कर रहा है कर्नल सोफिया को सलाम'

वीडी शर्मा ने आगे कहा, "कर्नल सोफिया कुरैशी हमारे देश की बहन और बेटी हैं। उन्होंने जिस साहस और पराक्रम का प्रदर्शन किया है, उसे पूरा देश नमन करता है। यह भारत के लिए गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश की बेटियाँ इस प्रकार की वीरता दिखा रही हैं।"

बता दें कि मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह यह कहते सुने जा सकते हैं कि "हमने आतंकवादियों को मारने के लिए उनकी ही बहन को भेजा और उनकी ऐसी की तैसी करवा दी।" उनके इस बयान के बाद विपक्ष खासतौर पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?