न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वाराणसी: हत्या की गुत्थी सुलझी, नींद की दवा खिलाकर 2 दोस्तों ने पाइप से घोंट दिया था रवि का गला

वाराणसी के मलदहिया स्थित सीवी मार्ट शोरूम के कैशियर रवि मौर्या की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Jul 2021 12:45:39

वाराणसी: हत्या की गुत्थी सुलझी, नींद की दवा खिलाकर 2 दोस्तों ने पाइप से घोंट दिया था रवि का गला

वाराणसी के मलदहिया स्थित सीवी मार्ट शोरूम के कैशियर रवि मौर्या की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। रवि की हत्या चंद रुपए के लिए उसके 2 दोस्तों ने की थी। दोस्तों ने पहले रवि को नींद की गोली खिलाई थी। इसके बाद गैस सिलेंडर की पाइप से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद कमरे के बाहर ताला बंद कर भाग गए थे।

जौनपुर जिले के केराकत थाना अंतर्गत मुरारा गांव का मूल निवासी रवि वाराणसी में सिगरा थाना के माधोपुर में किराये पर कमरा लेकर रहता था। रवि रोज अपने घरवालों से फोन पर बात करता था लेकिन मंगलवार और बुधवार को घरवालों से उसकी बात नहीं हुई। घरवाले रवि के फोन न आने पर चिंतित हो गए। परिजन गुरुवार को दोपहर में रवि के कमरे पर पहुंचे तो देखा कि बाहर से ताला लगा है और अंदर से तेज बदबू आ रही थी। परिजनों ने 112 नंबर पर फोन कर इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के थोड़ी देर बाद ही सिगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ दिया लेकिन बदबू की वजह से घर में कोई दाखिल नहीं हो पाया। पुलिस कर्मियों ने गमछा मंगाया। उसके बाद चेहरा ढककर कमरे के अंदर दाखिल हुए। पुलिस को घर के अंदर रवि का शव मिला। बदबू लाश से ही आ रही थी। उसके शव को बाहर निकाला गया। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पैसे के लिए किया मर्डर

पुलिस ने इस मामले में उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने पूछताछ में बताया है कि 26 जुलाई की रात ही रवि की हत्या की थी। दोनों उसके साथ काम करते थे। पैसे के लिए रवि का मर्डर किया था। उन्होंने पहले धोखे से उसे नींद की गोली खिलाई। जब वह सो गया तो दोनों गैस सिलेंडर की पाइप से उसका गला घोंट दिया जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद कमरे में बाहर से ताला लगा दिया।

सिगरा थाना प्रभारी अनूप कुमार शुक्ला का कहना है कि रवि की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। रवि के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, NEET री-एग्जाम से पहले नकल रोकने के लिए बड़ा फैसला
केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, NEET री-एग्जाम से पहले नकल रोकने के लिए बड़ा फैसला
16 विधायक और 7 सांसद छोड़ सकते हैं शिवसेना UBT? एक हफ्ते में बड़े राजनीतिक टूट की अटकलें तेज
16 विधायक और 7 सांसद छोड़ सकते हैं शिवसेना UBT? एक हफ्ते में बड़े राजनीतिक टूट की अटकलें तेज
सरकार ने बढ़ाया डीजल और ATF का निर्यात शुल्क, 16 जून से लागू होंगी नई दरें; जानिए आम लोगों पर पड़ेगा कितना असर
सरकार ने बढ़ाया डीजल और ATF का निर्यात शुल्क, 16 जून से लागू होंगी नई दरें; जानिए आम लोगों पर पड़ेगा कितना असर
पाकिस्तान के खिलाफ जूता दिखाया, श्रीलंका के खिलाफ धक्का-मुक्की; मैदान पर विवादों में घिरे वैभव सूर्यवंशी का लगातार बढ़ता एग्रेशन रिकॉर्ड
पाकिस्तान के खिलाफ जूता दिखाया, श्रीलंका के खिलाफ धक्का-मुक्की; मैदान पर विवादों में घिरे वैभव सूर्यवंशी का लगातार बढ़ता एग्रेशन रिकॉर्ड
'छवि खराब करने वालों को नहीं छोड़ूंगा', सौरव गांगुली पहुंचे थाने; FIR से मचा हड़कंप
'छवि खराब करने वालों को नहीं छोड़ूंगा', सौरव गांगुली पहुंचे थाने; FIR से मचा हड़कंप
आज से नए मार्ग पर दौड़ेगी अमृतसर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए बदले हुए स्टॉपेज और पूरा शेड्यूल
आज से नए मार्ग पर दौड़ेगी अमृतसर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए बदले हुए स्टॉपेज और पूरा शेड्यूल
कर्क में गुरु–शुक्र–चंद्र का त्रिग्रही योग खोलेगा किस्मत के द्वार, इन 5 राशियों के लिए 17 जून से शुरू होगा सुनहरा दौर
कर्क में गुरु–शुक्र–चंद्र का त्रिग्रही योग खोलेगा किस्मत के द्वार, इन 5 राशियों के लिए 17 जून से शुरू होगा सुनहरा दौर
YouTube देखते-देखते खत्म हो जाता है मोबाइल डेटा? ये छुपी हुई सेटिंग कर सकती है आपकी बड़ी मदद
YouTube देखते-देखते खत्म हो जाता है मोबाइल डेटा? ये छुपी हुई सेटिंग कर सकती है आपकी बड़ी मदद
MP ले जाकर कराया धर्मांतरण, जबरन निकाह और रेप का आरोप; नागपुर की महिला को नशीला पदार्थ देकर ब्लैकमेल, 2 गिरफ्तार, मौलाना फरार
MP ले जाकर कराया धर्मांतरण, जबरन निकाह और रेप का आरोप; नागपुर की महिला को नशीला पदार्थ देकर ब्लैकमेल, 2 गिरफ्तार, मौलाना फरार
‘भारत भाग्य विधाता’: चार दिन में ही लाखों में सिमटी कमाई, जानिए बजट की कितनी भरपाई कर पाई फिल्म
‘भारत भाग्य विधाता’: चार दिन में ही लाखों में सिमटी कमाई, जानिए बजट की कितनी भरपाई कर पाई फिल्म
आमने-सामने की भीषण भिड़ंत के बाद दो ट्रकों में लगी आग, दोनों ड्राइवर जिंदा जलकर दर्दनाक मौत
आमने-सामने की भीषण भिड़ंत के बाद दो ट्रकों में लगी आग, दोनों ड्राइवर जिंदा जलकर दर्दनाक मौत
'गदर 3' पर लगी मुहर! अनिल शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कब शुरू हो सकती है सनी देओल की फिल्म की शूटिंग
'गदर 3' पर लगी मुहर! अनिल शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कब शुरू हो सकती है सनी देओल की फिल्म की शूटिंग
ट्विशा शर्मा केस: कोर्ट में सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह ने उठाई मांग—जेल में वकील से मिलने पर रोक न लगे; CBI ने हिरासत बढ़ाने की अपील
ट्विशा शर्मा केस: कोर्ट में सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह ने उठाई मांग—जेल में वकील से मिलने पर रोक न लगे; CBI ने हिरासत बढ़ाने की अपील
5 जुलाई तक इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क, मंगल के नक्षत्र गोचर से बढ़ सकती हैं परेशानियां
5 जुलाई तक इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क, मंगल के नक्षत्र गोचर से बढ़ सकती हैं परेशानियां