न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सूखे एवं गीले ट्रैक पर 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से 26 बार दौड़ी वंदे भारत, पूरे महीने चलेगा गति परीक्षण

कोटा मंडल में वंदे भारत स्लीपर रैक का 31 दिसंबर से लगातार ट्रायल चल रहा है। भारतीय रेल में वंदे भारत स्लीपर रैक का पहला हाई स्पीड ट्रायल रन करने वाला कोटा मंडल बना है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 07 Jan 2025 3:45:40

सूखे एवं गीले ट्रैक पर 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से 26 बार दौड़ी वंदे भारत, पूरे महीने चलेगा गति परीक्षण

कोटा। कोटा मंडल में वंदे भारत स्लीपर रैक का 31 दिसंबर से लगातार ट्रायल चल रहा है। भारतीय रेल में वंदे भारत स्लीपर रैक का पहला हाई स्पीड ट्रायल रन करने वाला कोटा मंडल बना है। कोटा-लबान के बीच 26 बार 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रायल किया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया- वंदेभारत स्लीपर रैक का भारतीय रेल में पहला हाई स्पीड ट्रायल कोटा मंडल में आरडीएसओ टीम की ओर से किया जा रहा है। वंदे भारत स्लीपर रैक का ट्रायल पूरे जनवरी महीने तक आरडीएसओ टीम कर रही है।

इस स्लीपर रैक के सफल ट्रायल होने से यात्रियों को देश के अलग-अलग रेलमार्गों पर लंबी दूरी के रेल यात्रियों को तेज, सुरक्षित और विश्वस्तरीय यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। यह ट्रायल वंदे भारत स्लीपर रैक के विभिन्न तकनीकी मानकों के विश्लेषण के लिए किया जा रहा है, जिसमें कपलर फोर्स, एयर सस्पेंशन, ब्रेकिंग सिस्टम, घुमाव ट्रैक पर गति का परीक्षण शामिल है।

वंदे भारत स्लीपर रैक का 6 जनवरी को नागदा-कोटा-सवाई माधोपुर रेल खण्ड पर सूखे एवं गीले ट्रैक की अवस्था में कुल 26 बार 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गति परीक्षण किया गया। जिसमें विशेष रूप से आपातकालीन ब्रेकिंग दूरी और कपलर फोर्स से संबंधित आंकड़ों को विश्लेषण के लिए संरक्षित किया गया। वंदे भारत में स्लीपर कोच 16 कोच, 11 थर्ड एसी कोच, 4 सेकेंड एसी कोच और 1 प्रथम श्रेणी एसी कोच शामिल है। थर्ड एसी में 67 बर्थ, सेकेंड एसी में 48 बर्थ और प्रथम श्रेणी एसी कोच 44 बर्थ की मौजूद है।

कोटा भारतीय रेल में वंदे भारत स्लीपर रैक का पहला हाई स्पीड ट्रायल रन करने वाला मंडल बना है। इस वंदे भारत स्लीपर रैक का ट्रायल पूरे जनवरी महीने तक आरडीएसओ टीम की ओर से किया जाएगा।

यह ट्रायल आरडीएसओ के संयुक्त निर्देशक (परीक्षण) जनयु जिनेश के निर्देशन में किया गया है। जिसमें कोटा मंडल के यातायात निरीक्षक अरविन्द पाठक और लोको निरीक्षक आरएन मीना ने आरडीएसओ लखनऊ टीम के साथ को-आर्डिनेट किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका