न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरखंड: रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, 3 की मौत

रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड में एक दर्दनाक स्कूटी हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने शवों को गहरी खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 08 Mar 2025 11:03:34

उत्तरखंड: रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, 3 की  मौत

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के कुंडा-दानकोट के पास देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक स्कूटी बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिला आपदा प्रबंधन और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची और मृतकों के शवों को सड़क पर लाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

हादसे में मृतकों की पहचान

यह घटना बीती रात लगभग 11:15 बजे हुई। पुलिस ने मृतकों की पहचान की है। मृतकों में 27 वर्षीय अंकित पुत्र प्रताप लाल (गुनियाल, पोखरी), 23 वर्षीय टीटू पुत्र राकेश लाल (कुंडा दानकोट), और 27 वर्षीय संदीप (बरसील, रुद्रप्रयाग) शामिल हैं। तीनों युवक स्कूटी (वाहन संख्या UK13B 2344) पर सवार होकर जा रहे थे, जब कुंडा-दानकोट के पास स्कूटी अनियंत्रित हो गई और करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई।

शवों को जिला अस्पताल भेजा गया

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि बीती रात स्कूटी हादसे की सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। इस हादसे में स्कूटी पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जिला आपदा प्रबंधन और एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने युवकों का रेस्क्यू किया और स्ट्रेचर के माध्यम से उन्हें सड़क तक लाया। बाद में शवों को 108 एम्बुलेंस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?