न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड को मिला नया मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी होंगे राज्य के नए CM

उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है। पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगाई गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Jul 2021 4:03:15

उत्तराखंड को मिला नया मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी होंगे राज्य के नए CM

उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है। पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगाई गई है। शुक्रवार को इस्तीफा देने वाले तीरथ सिंह रावत ने भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी के नाम का प्रस्ताव रखा था। खबर है कि पुष्कर सिंह धामी आज ही राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले सकते हैं।

पुष्कर सिंह धामी ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा सीट से विधायक हैं। तीरथ सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद भाजपा ने आज देहरादून में पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई थी। केंद्र की तरफ से कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बैठक के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया था। उनकी मौजूदगी में ही धामी के नाम का ऐलान हुआ।

uttarakhand political,pushkar singh dhami,new chief minister

विवादित बयानों से चर्चा में रहे तीरथ

पीएम मोदी को बताया था राम

बतौर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का 114 दिन का कार्यकाल उनके विवादित बयानों के लिए ज्यादा जाना जाएगा। फटी जींस से लेकर 20-20 बच्चे वाले उनके बयानों को शायद ही कोई भूला हो। पद संभालते ही भावावेश में तीरथ कुछ का कुछ बोलते रहे।

पीएम मोदी की तुलना भगवान राम के अवतार से की थी

तीरथ ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान राम के अवतार के साथ करके काफी ​सियासी हंगामा खड़ा किया था। उन्होंने कहा था कि आने वाले समय में देश भर में पीएम मोदी को राम और कृष्ण की तरह पूजा जाएगा। 'मोदी चूंकि राम की ही तरह समाजसेवा कर रहे हैं इसलिए हर तरफ उनकी जयजयकार हो रही है।'

कुंभ

कुंभ के दौरान उन्होंने संतों को खुश करने के लिए जिस तरह से कोरोना के नियमों में छूट देने का अधिकारियों को इशारा किया, उससे हिंदुओं का यह मेला कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया। यही नहीं, कोर्ट की आंखों में धूल झोंकने के लिए BJP के करीबियों द्वारा सैंपलिंग और टेस्टिंग में जिस तरह से फर्जीवाड़ा किया गया, उससे तीरथ सरकार की छवि को बट्टा ही लगा।

तीरथ सिंह रावत ने साफ कहा था कि 12 साल में होने वाले इस विश्व प्रसिद्ध आयोजन के लिए कोई सख्ती नहीं बरती जानी चाहिए। जो कुंभ में आना चाहे, आए, नहाए। मां गंगा कृपा करेंगी तो संक्रमण का कोई खतरा नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा था कि पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह भले ही उन्हें डांट लगाएंगे, लेकिन कुंभ में संत समाज, अखाड़ों, व्यवसायियों और श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत पेश नहीं आना चाहिए। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसे बहुत जोखिम भरा बयान व कदम कहा था।

फटी जीन्स विवाद

तीरथ सिंह रावत ने फटी जीन्स पहनने वाली महिलाओं को लेकर कहा था कि एक एनजीओ चलाने वाली महिला अपने दो बच्चों के साथ एक हवाई यात्रा के दौरान दिखी थी, जिसके पति जेएनयू में प्रोफेसर थे। वह महिला उस वक्त 'फटी जीन्स' पहने हुए थी। 'ऐसी महिलाएं अपने बच्चों को क्या संस्कार देती हैं'। रावत के इस बयान के बाद विपक्षी पार्टियों ने कहा था कि सीएम का ध्यान राज्य की समस्याओं से ज़्यादा महिलाओं के पहनावे पर है। यही नहीं, इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटियों ने फटी जीन्स पहनकर फोटो साझा करने की मुहिम भी छेड़ दी थी।

ज़्यादा बच्चे ज्यादा राशन

राज्य के रामनगर में एक कार्यक्रम के दौरान रावत के दिए बयान पर बवाल खड़ा हो गया था, जब उन्होंने सरकारी योजना को लेकर कहा था कि 'जिसके दो ही बच्चे हैं, उसे राशन कम मिल रहा है तो उन्हें जलन नहीं होना चाहिए। परिवार में प्रति यूनिट राशन दिया जा रहा है, आपको ज़्यादा मिलता अगर आपने समय पर ज़्यादा बच्चे पैदा किए होते।' तीरथ के इस बयान पर न केवल विपक्ष बल्कि समाज के प्रतिष्ठित वर्ग ने भी आपत्ति जताई थी।

महिलाओं के कपड़ों को लेकर पहले भी दे चुके है बयान

महिलाओं के कपड़ों को लेकर रावत पहले भी विवादों में रह चुके है। हाल ही में एक पुराना किस्सा साझा करते हुए रावत ने कहा कि जब वो कॉलेज में पढ़ते थे, तब 'चंडीगढ़ की एक लड़की कॉलेज में आई थी, जिसने हाफ पैंट या हाफ कट ड्रेस जैसा कुछ पहना था... जो भी कहते हैं... सारे लड़के उसके पीछे पड़ गए थे, खूब मजाक उड़ाते थे... कि यहां पढ़ने आई हो कि अंग प्रदर्शन करने? देश का क्या होगा!' इस बयान के बाद भी तीरथ सिंह रावत की छवि विवादास्पद ही हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती