न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरिद्वार कुंभ को लेकर RSS ने भी उठाई मांग, कहा - इसे जल्द से जल्द किया जाए खत्म

आरएसएस (RSS) के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मानना है की अब कुंभ में पहुंच रही भीड़ को जल्द ही कम किया जाए और आयोजन को जल्द से जल्द खत्म किया जाए

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Apr 2021 12:23:54

हरिद्वार कुंभ को लेकर RSS ने भी उठाई मांग, कहा - इसे जल्द से जल्द किया जाए खत्म

हरिद्वार में अब तक 30 साधु कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। यह सरकारी आंकड़ा है, लेकिन संक्रमित साधुओं की संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है। इस बीच निर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर कपिल देव की गुरुवार को कोरोना संक्रमण से मौत के बाद साधु-संतों की चिंता बढ़ गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अखाड़ा परिषद के दूसरे बड़े निरंजनी अखाड़े ने 15 दिन पहले कुंभ मेला खत्म करने का ऐलान किया है। निरंजनी अखाड़े के सचिव रविंद्र पुरी ने गुरुवार को कहा है कि कुंभ का मुख्य शाही स्नान पूरा हो गया है और उनके अखाड़े के साधु-संतो में कोरोना वायरस के लक्षण नजर आ रहे हैं। अब खबर आ रही है कि श्री निरंजनी पंचायती अखाड़े के एक और महंत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। महंत मनीष गिरि का कल कोरोना टेस्ट करवाया गया था। महंत मनीष गिरि को इलाज के लिए ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। अब तक अखाड़ों के करीब 51 संत कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। तेजी के साथ सभी के टेस्ट कराए जा रहे हैं।

उधर, आरएसएस (RSS) के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मानना है की अब कुंभ में पहुंच रही भीड़ को जल्द ही कम किया जाए और आयोजन को जल्द से जल्द खत्म किया जाए। TV9 डिजिटल की खबर के अनुसार संघ के उच्च पदाघिकारियों का कहना है कि कोरोना जिस तरीके से फैल रहा है ये जरूरी है की हरिद्वार में भीड़ को नियंत्रित किया जाए। लेकिन उनका ये भी कहना था कि हरिद्वार में चल रहे कुंभ की मरकज़ से तुलना करना गलत है।

संघ का ये भी कहना है कि कुछ अखाड़ों ने कुंभ में अपनी सहभागिता को भी खत्म कर दिया है और उन्हें आशा है की बाकी सब अखाड़े भी यही फैसला लेंगे। लेकिन वरिष्ठ पदाधिकारी का ये भी कहना था कि उत्तराखंड की सरकार और वहां के साधु संतों को तुरंत बैठक कर फैसले को औपचारिक करना चाहिए।

संघ का कहना है की कुंभ के बहाने जो हिन्दू नेतृत्व और वहां साधुओं पर लांछन लगाया जा रहा है वो ठीक नहीं है। संघ का कुंभ के मसले पर आना महत्वपूर्ण है और खुल कर ये कहना की जैसा कुंभ चल रहा है वैसे आगे नहीं चल सकता महत्वपूर्ण हो जाता है। संघ की तरफ से संकेत साफ़ है की कुंभ में जिस तरह से भीड़ उमड़ रही है वो ठीक नहीं है और अब कुंभ में पब्लिक की सहभागिता पर तुरंत नियंत्रण लगा कर इसको जल्दी खत्म कर देना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती