न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देहरादून पहुंचे दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल, कहा- उत्तराखंड के लोगों ने इस बार नई पार्टी को मौका देने का बनाया है मन

उत्तराखंड की राजनीति में खुद को तीसरा विकल्प मान रही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपने एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंच रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 21 Nov 2021 11:20:54

देहरादून पहुंचे दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल, कहा- उत्तराखंड के लोगों ने इस बार नई पार्टी को मौका देने का बनाया है मन

उत्तराखंड की राजनीति में खुद को तीसरा विकल्प मान रही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपने एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंच रहे हैं। इससे पहले देहरादून पहुंचने पर केजरीवाल ने कहा कि इस बार उत्तराखंड के लोग भी मन बना चुके हैं कि राज्य में नई पार्टी को मौका देना चाहिए, तो आज हरिद्वार में हम लोगों से बातचीत करेंगे। आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज रविवार को साढ़े पांच घंटे तक धर्मनगरी में रहेंगे। वहीं उनके हरकी पैड़ी पर पूजन के कार्यक्रम को लेकर संशय बना हुआ है।

इससे पहले आज सुबह वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहां आप कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आप प्रभारी मोहनिया और कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। वह हरिद्वार में शो रोड करने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। केजरीवाल के आने से एक बार फिर उत्तराखंड की चुनावी सियासत के गरमाने के आसार हैं। इस बार भी राजनीतिक पार्टियों की केजरीवाल पर नजर रहेगी कि वह क्या एलान करते हैं।

इससे पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर देहरादून व उत्तरकाशी में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। जबकि सासंद भगवंत मान ने ऊधमसिंह नगर जिले में किसान संकल्प यात्रा निकाली। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने हरिद्वार व ऋषिकेश का दौरा किया।

उत्तराखंड की राजनीति में एंट्री कर आम आदमी पार्टी को खुद को तीसरे विकल्प का दावा कर रही है। इसके लिए पार्टी पूरी रणनीति के साथ प्रदेश की 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्लान बना चुकी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब तक उत्तराखंड का तीन दौरे कर चुके हैं। हर दौरे में नया एलान कर केजरीवाल ने विपक्ष दलों को सियासी झटका दिया है। देहरादून और हल्द्वानी दौरे पर हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, रोजगार की गारंटी दे चुके हैं। साथ ही उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने का एलान कर चुके हैं।

रविवार को तीर्थ नगरी हरिद्वार से केजरीवाल फिर नया एलान कर सियासी तीर छोड़ सकते हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पार्टी का विजन में बिजली, पानी, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला विकास और अन्य मूलभूत सुविधाएं के मुद्दों पर है। माना जा रहा है कि केजरीवाल स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्र में भी कुछ एलान कर सकते है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव