न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Uttarakhand Election 2022: आप सांसद भगवंत मान बोले- चाय वाले को PM बनाना हमारी गलती, भाजपा शासन में अच्छे दिन कभी नहीं आएंगे

आम आदमी पार्टी के नेता और संगरूर (पंजाब) के सांसद भगवंत मान ने किच्छा के टैक्सी स्टैंड पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासन में अच्छे दिन कभी नहीं आएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Nov 2021 12:08:52

Uttarakhand Election 2022: आप सांसद भगवंत मान बोले- चाय वाले को PM बनाना हमारी गलती, भाजपा शासन में अच्छे दिन कभी नहीं आएंगे

आम आदमी पार्टी के नेता और संगरूर (पंजाब) के सांसद भगवंत मान ने किच्छा के टैक्सी स्टैंड पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासन में अच्छे दिन कभी नहीं आएंगे। आम आदमी पार्टी की सरकार अगर उत्तराखंड में आई तो बिजली फ्री दी जाएगी और पुराने बिल माफ कर दिए जाएंगे। गन्ना फसल क्षेत्रों में पांच आधुनिक चीनी मिलें लगाई जाएंगी, पुरानी मिलों को अपग्रेड किया जाएगा। बता दे, भगवंत मान किसान संकल्प यात्रा लेकर गदरपुर, रुद्रपुर होते हुए किच्छा पहुंचे।

मान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश को बेच दिया है। एयरपोर्ट, रेलवे, भेल सब कुछ बेच दिया है। इसमें हमारी ही गलती है कि हमने चाय बेचने वाले को देश सौंप दिया है।

मान ने कहा कि 15 लाख किसी को नहीं दिया गया। मोदी की हर बात जुमला निकली, भाजपा नफरत की राजनीति करती है, मंदिर-मस्जिद की राजनीति करती है। हमने दिल्ली में अच्छे अस्पताल, स्कूल, बिजली की बात कही और आज दिल्ली के हर नागरिक को मंहगा से मंहगा इलाज फ्री किया जा रहा है, जबकि भाजपा शाहीन बाग जैसी बात करती है। देश मंहगाई से जूझ रहा है। ये पाकिस्तान की मंहगाई की बात करके जनता का ध्यान बंटाते हैं। हमें पाकिस्तान में कितनी महंगाई है, इससे कुछ नहीं लेना है।

इससे पहले अंबेडकर चौक पर आम आदमी पार्टी के नेता कुलवंत सिंह और जनार्दन सिंह के नेतृत्व में कार्यकताओं ने मान का स्वागत किया। बाद में बाइक रैली और रोड शो निकाला गया जो नगर के डीडी चौक, मुख्य बाजार, एमपी चौक, हल्द्वानी रोड होता हुआ जनसभा स्थल पर पहुंचा।

वहीं इससे पहले किसान संकल्प यात्रा के साथ गदरपुर पहुंचे सांसद भगवंत मान का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। हाट बाजार के सामने विधानसभा प्रभारी जरनैल सिंह काली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

सांसद मान ने कंबोज धर्मशाला में शहीद उधम सिंह कंबोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस की सरकारों पर उत्तराखंड को मिलकर लूटने का आरोप लगाया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती